लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने RSS सदस्य शांतनु सिन्हा पर दर्ज मानहानि के मामले में BJP नेता अमित मालवीय को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक सदस्य एवं वकील शांतनु सिन्हा द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर भाजपा (BJP) नेता और आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय (Amit Malviya) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस जसमीत सिंह ने मामले की अगली सुनवाई 4 मार्च 2025 तय की है.

याचिका में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति को किसी बात के लिए दोषी मानता है, तो उसे मानहानि का मामला नहीं माना जाएगा. सेल पश्चिम बंगाल चैप्टर के सह-प्रभारी मालवीय का मामला पटियाला हाउस अदालत में लंबित है. याची ने अदालत द्वारा उनके खिलाफ जारी 31 जुलाई को समन को  रद्द करने का आग्रह किया है.

शांतनु सिन्हा बिना शर्त माफी मांगे

RSS सदस्य द्वारा अमित मालवीय के खिलाफ ‘बंगाली’ में एक फेसबुक पोस्ट किया गया था, जिसे उन्होंने अपमानजनक और मानहानिकारक बताया. अमित मालवीय ने 8 जून को एक कानूनी नोटिस जारी किया, जिसमें शांतनु सिन्हा को सार्वजनिक पोस्ट वापस लेने और बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा गया था.

शांतनु सिन्हा ने 16 जून ने यह स्पष्ट किया कि वह अपने पोस्ट के माध्यम से अमित मालवीय या उनकी प्रतिष्ठा को निशाना नहीं बनाना चाहते थे और केवल उन्हें जागरूक करना चाहता था कि वे हनी ट्रैप की ओर न आकर्षित हों. इसके बाद अमित मालवीय ने शांतनु सिन्हा के खिलाफ आपराधिक मानहानि शुरू करने के लिए 28 जुलाई को शिकायत दर्ज की.


ये भी पढ़ें: जब एक हाथी को भीड़ के सामने दे दी गई थी फांसी, अमेरिका का ये काला इतिहास आपको झकझोर देगा


शांतनु ने तर्क दिया कि बिना शर्त माफी दिए जाने के बाद भी अमित मालवीय ने उक्त शिकायत दर्ज की थी. कोर्ट ने कहा कि इस मुद्दे पर विचार करने की आवश्यकता है और शांतनु को आदेश की तारीख से एक सप्ताह के भीतर कदम उठाने के लिए अमित मालवीय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

2 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

4 minutes ago

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

23 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

24 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

36 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

48 minutes ago