दुनिया

पीएम मोदी ने गुयाना के राष्ट्रपति के घर वाटर लिली के पत्तों पर खाया खाना, 3 देशों की यात्रा के दौरान 31 वैश्विक नेताओं और संगठनों से मिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा से स्वदेश वापस लौट आए हैं. उन्होंने अपनी इस यात्रा की शुरुआत नाइजीरिया से की और गुयाना में इस दौरे का अंत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो में जी-20 सम्मेलन में भी हिस्सा लिया.

वाटर लिली के पत्तों पर खाया खाना

गुयाना से भारत  लौटने के बाद पीएम मोदी सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें वह गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली के साथ भोजन करते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो में पीएम मोदी गुयाना के राष्ट्रपति के साथ वाटर लिली के पत्तों पर भोजन करते दिख रहे हैं. इस दौरान गुयाना के राष्ट्रपति उन्हें खाना परोसते नजर आ रहे हैं. साथ ही कई अन्य लोग भी वाटर लिली के पत्तों पर खाना खाते हुए दिख रहे हैं.

पीएम ने अपने पोस्ट में लिखा, “गुयाना में राष्ट्रपति इरफान अली ने अपने निवास पर 7-करी वाला भोजन परोसा. वाटर लिली के पत्ते पर परोसा गया यह भोजन गुयाना में बहुत सांस्कृतिक महत्व रखता है, जो हमारे दोनों देशों के बीच गहरे और स्थायी संबंध को दर्शाता है. मैं राष्ट्रपति इरफान अली और गुयाना के लोगों को उनकी गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए एक बार फिर धन्यवाद देता हूं.”

पीएम ने राम भजन में लिया हिस्सा

इससे पहले पीएम मोदी गुयाना की राजधानी जॉर्जटाउन में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और राम भजन में हिस्सा लिया था. अपनी यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी ने जॉर्जटाउन के प्रोमेनेड गार्डन में राम भजन में भाग लिया था.

गुयाना की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने गुयाना, डोमिनिका, बहामास, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, बारबाडोस, एंटीगुआ और बारबुडा, ग्रेनेडा और सेंट लूसिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं.

3 देशों की यात्रा में 31 नेताओं और संगठनों से मुलाकात

पीएम मोदी ने अपनी तीन देशों की इस 5 दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान 31 द्विपक्षीय बैठकों और वैश्विक नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत में भाग लिया. उन्होंने नाइजीरिया में एक द्विपक्षीय बैठक की, ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान 10 द्विपक्षीय बैठकें कीं. इसके बाद, गुयाना की यात्रा के दौरान उन्होंने 9 द्विपक्षीय बैठकें कीं.

नाइजीरिया में पीएम मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की. ब्राजील में प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील, इंडोनेशिया, पुर्तगाल, इटली, नॉर्वे, फ्रांस, यूके, चिली, अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं.

ब्राजील में 10 द्विपक्षीय बैठकों में से यह पीएम मोदी की इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो, यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली जैसे 5 नेताओं के साथ पहली बैठक थी.

ब्राजील में पीएम ने सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, मिस्र, अमेरिका और स्पेन के नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों और अधिकारियों के साथ बैठकें कीं, जिसमें उर्सुला वॉन डेर लेयेन, एंटोनियो गुटेरेस, विश्व व्यापार संगठन, गीता गोपीनाथ जैसे नेता और संगठन शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

4 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

46 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago