उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh Bypolls: सपा बोली- मतगणना में बेईमानी न होने दें, वरना चुनाव आयोग के खिलाफ होगा आंदोलन

उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर आज विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे. नतीजों से पहले समाजवादी पार्टी ने आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष बेईमानी कर ही चुका है. मतगणना में इसे न होने दें वरना जनता इस बार आयोग के खिलाफ आंदोलन करेगी.

सपा ने क्या कहा

समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने अपने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा कि चुनाव आयोग मतदान में तो धांधली बेईमानी और भाजपा के पक्ष में पक्षपाती/बेइमानी काम कर ही चुका है. आयोग, राज्य चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से निवेदन है कि मतगणना में बेईमानी ना होने दें अन्यथा जनता जनांदोलन कर देगी और इस बार आंदोलन आयोग के खिलाफ होगा. पार्टी निष्पक्ष मतदान और ईमानदार मतगणना जनता का अधिकार है और जनता के अधिकार से जनता को वंचित न करे कोई.

जनता का मत न लुटने दें

एक अन्य पोस्ट में पार्टी ने कहा, ‘सभी समाजवादी निष्ठावान कार्यकर्ताओं से अपील है कि जनता के मत को लुटने न दें और पूरी सतर्कता से मतदान स्थल पर जमें रहें और एक एक वोट की गणना का ध्यान रखें. किसी भी प्रकार की बेईमानी ,धांधली होने या उसकी आशंका पर फोटो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालें और पार्टी को भेजें तथा पार्टी नेताओं को अवगत कराएं एवं यहां X प्लेटफॉर्म पर चुनाव आयोग को एवं समाजवादी पार्टी को अवश्य टैग करें.’

आगे कहा, ‘मतगणना संपन्न होने तक कतई मतदान स्थल को ना छोड़ें एवं पूर्ण सतर्कता से मतगणना करवाएं. भाजपा मतगणना में बेईमानी कर सकती है और चुनाव आयोग एवं पुलिस प्रशासन का रवैया तो मतदान के दिन सबने देखा ही है. जनता को भरोसे और अपने साथ में रखें और जनता को पूरा सच भी बताएं.’

अखिलेश ने क्या कहा

बीते 22 नवंबर को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक पोस्ट में कहा था, ‘उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में चुनाव आयोग और इंडिया गठबंधन-सपा के सभी 9 सीटों के उम्मीदवारों से ये अपील है कि शनिवार सुबह ये सुनिश्चित करें कि नियमानुसार पोस्टल बैलेट पहले गिने जाएं और फिर ईवीएम मशीनों के वोटों की मतगणना हो. सभी पूरी तरह मुस्तैद रहें और किसी भी तरह की गड़बड़ी होने या उसकी आशंका होने पर चुनाव आयोग और हमें तुरंत सूचित करें.’

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से ये आश्वासन मिला है कि कोई भी अनियमितता नहीं होगी. जीत का प्रमाणपत्र लेने तक पूरी तरह सचेत, सजग व सावधान रहें.

इन 9 सीटों पर है मुकाबला

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. सीसामऊ में सबसे कम 20 राउंड और कुंदरकी, करहल, फूलपुर और मझवां में सबसे अधिक 32 राउंड में मतगणना होगी. मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा की गई है. मतगणना के दौरान कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है. चुनाव में भाजपा और सपा से हर सीट पर मुकाबला है. बसपा ने भी कुछ सीटों पर चुनाव को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास किया है.

गाजियाबाद में सबसे कम मतदान

राज्य की 8 सीटें कटेहरी, करहल, मीरापुर, गाजियाबाद, मझवान, खैर, फूलपुर और कुंदरकी मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद खाली हो गई थीं, जबकि कानपुर के सीसामऊ में मतदान समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद विधानसभा से अयोग्य ठहराए जाने के कारण कराया गया.

इन सीटों पर बीते 20 नवंबर को मतदान हुए थे. 20 नवंबर को चुनाव आयोग द्वारा जारी शाम 5 बजे के आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद में 33.30%, कटेहरी (56.69%), खैर (46.43%), कुंदरकी (57.32%), करहल (53.92%), मझावां (50.41%), मीरापुर (57.02%), फूलपुर (43.43%) और सीसामऊ (49.03%) में मतदान हुआ था.

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

7 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

42 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

47 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

1 hour ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

2 hours ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago