लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने हत्या मामले में केस डायरी गायब होने पर जताई हैरानी, की गई जांच पर उठे सवाल

Delhi High Court: हत्या के मामले में पुलिस रिकार्ड से कुछ केस डायरी के गायब होने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने हैरानी जताई है. अदालत ने कहा कि इससे न केवल इन केस डायरियों की पवित्रता समाप्त हो जाती है, बल्कि जांच की प्रामाणिकता पर भी संदेह पैदा होता है. जस्टिस गिरीश कठपालिया ने यह टिप्पणी की है.

दरअसल कोर्ट ने दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक हत्या के मामले में भी इतनी घटिया जांच की गई है. उन्होंने आरोपी को 10 हजार रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की एक जमानती पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. अदालत ने जब गायब केस डायरियों के बारे में जांच अधिकारी से पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि उक्त डायरियां नष्ट हो गई होंगी या हटा दिया गया होगा.

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केस डायरियों का अवलोकन किया, जिसमें आरोपी के गिरफ्तारी ज्ञापन में गिरफ्तारी के कारणों का कालम खाली था. जांच अधिकारी ने दलील दी थी कि आरोपी को गिरफ्तारी के आधार अलग से लिखित रूप में दिए गए थे और इसे केस डायरी में दर्ज किया गया था. उसपर मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर है.

इसी पृष्ठभूमि में कोर्ट को केस डायरी के रखरखाव में विसंगति का पता चला. उसने आगे कहा कि केवल इसी केस डायरी पर मजिस्ट्रेट के कथित हस्ताक्षर है और किसी अन्य तारीख की केस डायरी पर ऐसे हस्ताक्षर नही है.

ये भी पढ़ें: सुपरफास्ट तेजस ट्रेन का शेड्यूल और किराया जारी, जानें कब और कितने में कर सकेंगे सफर

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी से आ रहा तूफान…! अगले 8 घंटे में दिखेगा तांडव, 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और अन्य मौसमी प्रणालियों के असर से देश…

36 minutes ago

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन प्रीति योग का संयोग, जानें मां चंद्रघंटा पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की…

2 hours ago

नवरात्रि के तीसरे दिन मिथुन राशि वालों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, जानें करियर और धन का हाल

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के अवसर…

2 hours ago