कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम
दिल्ली हाईकोर्ट ने चीनी वीजा और एयरसेल-मैक्सिस मामलों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोप तय करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग वाली कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.
यह याचिका विशेष अदालत के 28 मार्च के उस आदेश के खिलाफ दाखिल की गई थी, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया को टालने से इनकार कर दिया गया था.
न्यायमूर्ति रविंद्र डुडेजा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और कार्ति की ओर से दलीलें सुनने के बाद कहा कि वे जल्द ही आदेश जारी करेंगे.
ईडी ने कार्ति की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज मामलों को स्वतंत्र रूप से चलाया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए ईडी ने कहा कि जब तक मूल आपराधिक मामलों (जैसे कि CBI द्वारा दर्ज केस) में आरोपी दोषमुक्त नहीं हो जाता, तब तक PMLA के तहत सुनवाई पर रोक नहीं लग सकती.
कार्ति के वकील ने कोर्ट से कहा कि जब तक चीनी वीजा और एयरसेल-मैक्सिस मामलों में सीबीआई की ओर से आरोप तय नहीं हो जाते, तब तक धन शोधन के मामले में निचली अदालत में बहस नहीं होनी चाहिए.
चीनी वीजा मामला: ईडी ने आरोप लगाया है कि 2011 में पी. चिदंबरम के गृह मंत्री रहने के दौरान 263 चीनी नागरिकों को अवैध रूप से वीजा जारी किए गए. यह मामला सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुआ था.
एयरसेल-मैक्सिस डील मामला: यह 2006 की एक डील से जुड़ा है, जब पी. चिदंबरम वित्त मंत्री थे. आरोप है कि उन्होंने विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (FIPB) से गलत तरीके से मंजूरी दिलाई.
अब हाईकोर्ट यह तय करेगा कि क्या निचली अदालत को इन मामलों में सुनवाई शुरू करनी चाहिए या नहीं.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में मंत्रियों की संख्या बढ़ाने की मांग पर हाईकोर्ट में याचिका, 28 जुलाई को अगली सुनवाई
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…
Mumbai Airport 14 international flights shift Navi Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट T1 के पुनर्निर्माण के…