दिल्ली हाईकोर्ट ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (AIFF) के महासचिव के रूप में अनिल कुमार प्रभाकरन की नियुक्ति पर रोक लगा दी. यह रोक उस याचिका के आधार पर लगाई गई है जिसमें कहा गया है कि उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय खेल संहिता का उल्लंघन है. जस्टिस सचिन दत्ता ने कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी.
उन्होंने दिल्ली फुटबाल क्लब के निदेशक रंजीत बजाज की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि इस बीच प्रभाकरन की नियुक्ति पर रोक लगनी चाहिए. हम अगले सप्ताह सुनवाई जारी रखेंगे, लेकिन इस बीच रोक लगानी होगी. मैं अंतरिम रोक से संबंधित आदेश पारित करूंगा.
उन्होंने यह कहते हुए सुनवाई 8 अप्रैल के लिए स्थति कर दी. बजाज की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा एवं शिवम सिंह ने याचिका दाखिल कर प्रभाकरन को पद से हटाने की मांग की है.
याचिका में कहा गया है कि प्रभाकरन पहले एआईएफएफ कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में चुने गए थे. इसलिए उन्हें नियुक्त नहीं किया जा सकता था. एआईएफएफ ने पिछले साल जुलाई में केरल के रहने वाले प्रभाकरन को अपना महासचिव नियुक्त किया था.
ये भी पढ़ें: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा इसी महीने, PM मोदी ने पार्टी नेताओं से की चर्चा
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…