लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट महिला वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस गंजू के ट्रांसफर मामले में न्याय की गुहार लगाई

दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (डीएचसीबीए) की 66 महिला वकीलों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई को पत्र लिखा है. महिला वकीलों द्वारा लिखे गए पत्र में दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस तारा वितस्ता गंजू को दिल्ली हाई कोर्ट से कर्नाटक हाई कोर्ट ट्रांसफर करने के कॉलेजियम के सिफारिश पर पुनर्विचार करने की मांग की है. हालही में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस तारा वितस्ता गंजू को कर्नाटक हाई कोर्ट ट्रांसफर करने की सिफारिश की है. जिन महिला वकीलों ने पत्र लिखा है. उसमें वरिष्ठ वकील अरुंधति कट्जू, गीता लूथरा, मालविका राजकोटिया, स्वाति सु कुमार, दिया कपूर, मालविका त्रिवेदी और कादंबरी सिंह सहित अन्य वकील शामिल है.

युवा वकीलों को देती हैं प्रोत्साहन

महिला वकीलों ने पत्र में लिखा है कि जस्टिस गंजू उच्चतम पेशेवर ईमानदारी वाली जज है और उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है. उन्होंने कहा कि गंजू का केस निपटारा करने की दर सबसे ज्यादा है और यह युवा वकीलों को प्रोत्साहित करती हैं. पत्र में कहा गया है कि जस्टिस गंजू दिल्ली हाई कोर्ट में सम्मानित जज है. उन्होंने हमेशा निष्पक्षता और निष्ठा के साथ न्याय किया है. युवा वकीलों को प्रोत्साहन देती हैं और लंबित मामलों को तेजी से निपटाती है. महिला वकीलों ने यह भी कहा है कि जजों के तबादलों को लेकर पारदर्शिता की कमी है, जिससे अफवाहें फैलती हैं और संस्थागत ईमानदारी पर असर पड़ता है. अगर जजों के तबादला किया जाता है तो उनके साथ-साथ उनके बार को भी ठोस कारण बताए जाने चाहिए.

हम जस्टिस गंजू के स्थानांतरण का विरोध करते है और आग्रह करते हैं और इसपर पुनर्विचार किया जाए. साथ ही, पारदर्शी प्रक्रिया बनाई जाए, जिससे संस्थागत विश्वसनीयता बनी रहे. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट के दो जजों के तबादले की सिफारिश की थी. जस्टिस तारा वितस्ता गंजूको कर्नाटक हाई कोर्ट और जस्टिस अरुण मोंगा को राजस्थान हाई कोर्ट भेजने का प्रस्ताव है. इससे पहले भी दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने 1 सितंबर को सीजेआई बी आर गवई और कॉलेजियम को पत्र लिखकर लगातार हो रहे जजों के तबादलों पर चिंता जताई थी.

ये भी पढ़े: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, हाई कोर्ट का फैसला रद्द

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

17 minutes ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago