Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमर कॉलोनी मर्डर केस: IRS की बेटी का हत्यारा राहुल मीणा 4 दिन की रिमांड पर, कोर्ट में दिखे चोट के निशान

दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में आरोपी राहुल मीणा को साकेत कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

Saket Court

दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस की बेटी की हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार राहुल मीणा को साकेत कोर्ट ने चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. कस्टडी पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने कहा कि आरोपी को क्राइम सीन रिक्रिएट कराने और उसे अलवर ले जाने की जरूरत है. सुनाई के दौरान आरोपी के शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए, जिसकी जानकारी खुद ही अदालत में दी.

पुलिस ने आरोपी के पास से नकदी और आभूषण भी बरामद किए है. राहुल मीणा राजस्थान के अलवर जिले के कुंदरोली का रहने वाला है. यह पहले आईआरएस अधिकारी के आवास पर घरेलू सहायक के रूप में काम करता था. लेकिन बाद में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. अभी तक के पूछताछ में यह पता चला है कि राहुल मीणा को पता था कि मृतक लड़कीं के माता-पिता सुबह वॉक पर जाते है. मृतका यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, उसके माता-पिता ने सुबह उसे सुबह उठकर पढ़ाई करने को कहा. जिस समय आरोपी कमरे में पहुचा उस दौरान वह पढ़ाई कर रही थी. राहुल ने लड़कीं से रेप करने के लिए उसका गला दबाया, उसको काबू में करने की कोशिश की. लेकिन लड़कीं ने विरोध किया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

उसके बाद रखे लैप टॉप और किसी भारी चीज से लड़कीं पर हमला कर दिया. जिससे वह बेहोश हो गई. उसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सीसीटीवी फुटेज में राहुल मीणा 6:30 बजे कॉलोनी में आते और 6:39 बजे घर में घुसते हुए दिखाई दिया. करीब 7:20 बजे वह घर से निकल गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 15 टीमें बनाई और दिल्ली के अलावे राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में दबिश दी.आखिरकार आरोपी को द्वारका के एक ओयो होटल से गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, रामावतार जग्गी मर्डर केस में उम्रकैद की सजा पर लगी रोक

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital