लीगल

देशद्रोह मामले में दोषी सिमी नेता सफदर नागोरी ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार, सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में सुनवाई की मांग

देशद्रोह के मामले में दोषी ठहराए गए प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के पूर्व महासचिव सफदर नागोरी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.नागोरी ने दायर याचिका में मांग कि है कि निचली अदालत से मिली आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ उसकी अपील को हाई कोर्ट में सुनवाई की इजाजत दे. सुप्रीम कोर्ट ने दायर याचिका पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट जुलाई के दूसरे सप्ताह बाद में अगली सुनवाई करेगा.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील शादान फरासत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में अंतरिम आदेश जारी करते हुए देश भर में देशद्रोह के मामलों पर रोक लगा दिया था. जिसकी वजह से उनकी ओर से दायर अपील पर सुनवाई नही हो पा रही हैं.

देशद्रोह और अन्य मामलों में उम्रकैद की सजा

नागोरी को फरवरी 2017 में इंदौर की निचली अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 124 A (देशद्रोह) और अन्य धाराओं के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी. जिसके खिलाफ मध्य प्रदेश के इंदौर खंडपीठ में अपील दायर की थी. 54 वर्षीय नागोरी मध्य प्रदेश के उज्जैन का रहने वाला है, और यह सिमी का राष्ट्रीय महासचिव था. उसके पिता क्राइम ब्रांच में.असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर थे. 2001 में सिमी पर प्रतिबंध लगने के बाद नागोरी अंडरग्राउंड हो गया था.

नागोरी लगभग 100 आपराधिक मामलों में आरोपी है और उसके खिलाफ उज्जैन के महाकाल पुलिस स्टेशन में 1997 में पहला आपराधिक मामला दर्ज किया गया था. नागोरी को 26 मार्च 2008 को गिरफ्तार किया गया था, तब से वह जेल में बंद है. वर्ष 2008 में अहमदाबाद में सिलसिलेवार बम धमाकों के मास्टरमाइंड था. 26 जुलाई 2008 को हुई इन धमाकों में 57 लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: NEET UG 2025: गलत आंसर की को लेकर छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, रिजल्ट रद्द कर नए सिरे से जारी करने की मांग

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

16 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

28 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

54 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

2 hours ago