लीगल

ऑनलाइन फ्रॉड पर लगेगा लगाम: सरकार ने लॉन्च किया नया FRI सिस्टम, संदिग्ध मोबाइल नंबर होंगे ब्लॉक

डिजिटल ट्रांजेक्शन रोजमर्रा की चीज हो गई है. आज के समय में पढ़े लिखे हो या अनपढ़ हर कोई इसका इस्तेमाल कर रहा है. यह ट्रांजेक्शन Paytm, Google Pay, Phonepe जैसे UPI एप्स के जरिए किया जाता है. लेकिन उतना ही तेजी से ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं. इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है.

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने फाइनेंसियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर (FFRI ) नाम से एक नया सिक्योरिटी सिस्टम लॉन्च किया है. जिससे डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और ज्यादा सिक्योर हो सकेगा और ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाओं पर समय रहते रोक लगाना. इसका काम है उन मोबाइल नंबरों की पहचान करना जो धोखाधड़ी में शामिल हो सकते है.

कैसे काम करता है FFRI सिस्टम?

अगर कोई नंबर साइबर अपराध के लिए इस्तेमाल हो रहा है या उसमें कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है, तो उसे ब्लॉक किया जाएगा. लेकिन साइबर लॉ एक्सपर्ट और सुप्रीम कोर्ट के वकील सुमित किशोर का मानना है कि सरकार का यह पहल सही है और इसके जरिए जो ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं हो रही है, उसपर काफी हद तक लगाम लगाया जा सकता है.

इनका यह भी मानना है कि सरकार को इसके लिए एक कठोर कानून बनाए जाने की आवश्यकता है. ताकि जो आरोपी है उनको जल्द गिरफ्तार किया जा सके साथ ही जिनका पैसा गया है. उनका पैसा बरामद हो जाए. वही सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रदीप यादव की माने तो सरकार ने यह ऐप लाकर अच्छा किया है. इसके जरिए कुछ हद तक इसपर लगाम लग पाएगा.

लोगों की सतर्कता भी है सबसे बड़ी सुरक्षा

इनका कहना है कि अगर इस ऐप कर जरिए 90 फीसदी घटनाओं को रोका जा सकता है. लेकिन अगर सरकार द्वारा लाए गए अन्य सुरक्षा उपाय की तरह ही यह ऐपऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने में नाकाम रहता है तो. फिर इस ऐप का कोई मतलब नही है. इनका मानना है कि लोगों को भी इसको लेकर सतर्क रहना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सरकार को इसके लिए जारूकता अभियान भी चलाने की जरूरत है.

यह ऐप मोबाइल नंबर की गतिविधियों को ट्रैक करता है और यह पता लगाता है कि वह नंबर किसी फाइनेंशियल फ्रॉड या संदिग्ध काम में शामिल है या नहीं. अगर किसी नंबर से धोखाधड़ी की शिकायतें मिली हों या.उसका इस्तेमाल फर्जी लेन-देन में हुआ हो तो यह ऐप उस नंबर को जोखिम वाले नंबरों की लिस्ट में डाल देता है. यह नंबर को उसकी गतिविधियों के आधार पर मध्यम, उच्च या बहुत उच्च रिस्क कैटेगरी में रखता है.

ये भी पढ़ें: ईरान का एयरस्पेस बंद होने से उड़ान परिचालन बाधित, एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी किया अलर्ट

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

14 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

35 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

55 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

1 hour ago