लीगल

आय से अधिक संपत्ति का मामला: पूर्व CM अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरत इंदर सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने चहल की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने चहल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया है. कोर्ट ने चहल को जांच और ट्रायल में सहयोग करने के लिए कहा है. 25 अक्टूबर को पटियाला के निचली अदालत ने चहल के खिलाफ वारंट जारी किया था.

कई तरह की बीमारियों से पीड़ित है चहल

चहल की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि 76 वर्षीय चहल कई तरह की बीमारियों से पीड़ित है. साथ ही जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है. चहल को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था. हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि आर्थिक अपराधों में अग्रिम जमानत देने से पहले अदालत को जल्दबाजी नही करनी चाहिए. क्योंकि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान हो सकता है और जनता के विश्वास पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.

आय से अधिक संपत्ति

आय से अधिक मामले की जांच कर रही विजिलेंस के मुताबिक 2017 से 2021 तक चहल और उनके पारिवारिक सदस्यों की इनकम 7 करोड़ 85 लाख रुपए थी. पर उनके परिवार ने 31 करोड़ 79 लाख रुपये खर्च किए है.जोकि उनकी आय से 305 फीसदी अधिक है. आरोप है कि भरत इंदर सिंह चहल ने अपने और अपने परिवारिक सदस्यों के नाम पर कई संपत्ति बनाई.

–भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

46 minutes ago

असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…

1 hour ago

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…

1 hour ago

बेंती कोठी में सजा हथियारों का विशाल दरबार, दशहरे पर राजा भैया ने समर्थकों संग किया शस्त्र पूजन

Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…

1 hour ago