देश

“लाहौर से लेकर लखनऊ तक पाकिस्तान होता, अगर…”, पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब ने दिया विवादित बयान, मंच पर मौजूद थीं ये हस्तियां

वक्फ संशोधन बिल 2024 के खिलाफ दिल्ली में बुलाई एक बैठक में पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ये मुसलमानों का एहसान है कि उन्होंने जिन्ना को मना कर दिया, जिसकी वजह से पाकिस्तान की सीमा सिर्फ लाहौर तक रह गई, वरना ये लखनऊ तक पहुंच जाती है.

मोहम्मद अदीब ने क्या कहा?

मोहम्मद अदीब ने आगे कहा, हमने तो अपना खून बांटा था, मोहम्मद अली जिन्ना को मना किया था, मुसलमानों ने लियाकत अली खान को भी नहीं माना, उन्होंने नेहरू, गांधी और चंद्रशेखर आजाद को अपना माना. अगर उस समय मुसलमान जिन्ना के साथ होते तो पाकिस्तान सिर्फ लाहौर तक सीमित नहीं होता, बल्कि लखनऊ भी इसका हिस्सा होता. इसलिए सरकार को मुसलमानों का एहसान मानना चाहिए कि उन्होंने पाकिस्तान को छोटा कर दिया, लेकिन आज सजा मुसलमानों को मिलती है.

मंच पर मौजूद थीं ये हस्तियां

बैठक में जब ये बातें मोहम्मद अदीब बोल रहे थे, तो उनके साथ मंच पर AIMPLB के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी और जनरल सेक्रेट्री फजलुर्रहीम मुजद्दिदी के अलावा राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, रामपुर से सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी, सांसद सैय्यद नसीर हुसैन मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- केरल: ‘हिंदू-मुस्लिम’ व्हाट्सएप ग्रुप विवाद में फंसे IAS अधिकारी निलंबित

जेपीसी के पास भेजा गया बिल

बता दें कि केंद्र सरकार ने इसी साल 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2024 पेश किया था, हालांकि विपक्ष ने इसका विरोध शुरू कर दिया था, जिसके बाद इस बिल को संयुक्त संसदीय कमेटी के पास भेजा गया था. जेपीसी अब देशभर में जाकर इस विधेयक पर वक्फ बोर्ड या फिर इससे संबंधित लोगों से बात कर रही है. जेपीसी अब तक गुजरात, महाराष्ट्र तेलंगाना और तमिलनाडु राज्य का दौरा कर चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago