पूर्व चेयरपर्सन रश्मि सलूजा
Religare Money Laundering Case: ईडी ने रेलिगेयर इंटरप्राइजेज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रेलिगेयर इंटरप्राइजेज के पूर्व प्रमोटर्स पर शिकंजा कसा है. ईडी की विशेष अदालत ने रेलिगेयर इंटरप्राइजेज की पूर्व चेयरपर्सन रही रश्मि सलूजा सहित पांच लोगों के खिलाफ समन जारी किया है. इसके अलावे पूर्व प्रेसिडेंट निशांत सिंघल, पूर्व सीएफओ नितिन अग्रवाल को भी समन जारी कर कोर्ट में पेश होने को कहा है. वैभव गवली और वेणुगोपाल को भी कोर्ट ने पेश होने का आदेश दिया है. कोर्ट ने सभी को11 जून को पेश होने का निर्देश दिया है.
ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने यह समन जारी किया है. रश्मि सलूजा सहित पांच अन्य पर करीब 180 करोड़ रुपए का ईएसओपी से जुड़ी 179.54 करोड़ रुपए की साजिश रची गई थी.
सार्वजनिक धन के नुकसान से वित्तीय स्थिरता पर पड़ता है असर- कोर्ट
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि आर्थिक अपराधों से सार्वजनिक धन की भारी नुकसान होता है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है. ऐसे अपराध देश की वित्तीय स्थिरता और आर्थिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है. ईडी ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ 2024 में कथित आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया था. अभियोजन पक्ष के शिकायत के मुताबिक जांच में सामने आया है कि बर्मन परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत कुछ आरइएल अधिकारियों की इशारे पर दर्ज किया गया था.
ईडी जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने खासकर रश्मि सलूजा के पक्ष में ईएसओपी अलॉटमेंट पर रेगुलेटरी आपत्तियों को दूर करने के लिए अनाधिकृत कानूनी राय ली गई थी.
ये भी पढ़ें: UAPA केस में माधेश शंकर उर्फ अब्दुल्ला को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत, 4 साल 9 महीने बाद जेल से आएगा बाहर
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

