लीगल

ED निदेशक राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा, जानिए अब कब तक संभालेंगे जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. नियुक्ति संबंधी कैबिनेट समिति (ACC) ने 8 अगस्त 2026 को उनके कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी दे दी है.

ईडी डायरेक्टर राहुल नवीन का मौजूदा कार्यकाल 13 अगस्त 2026 को खत्म हो रहा था, जिसे बढ़ा कर उनका कार्यकाल 13 अगस्त 2027 तक बढ़ा दिया गया है. खास बात यह है कि उनके कार्यकाल का यह विस्तार उनकी निर्धारित सेवानिवृत्ति की तारीख 31 जुलाई 2027 के बाद भी जारी रहेगा. यानी उन्हें सेवा में रहते हुए 13 अगस्त 2027 तक ईडी निदेशक की जिम्मेदारी संभालने की अनुमति दी गई है.

हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उनका कार्यकाल 13 अगस्त 2027 या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तब तक रहेगा.

राहुल नवीन 1993 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी हैं. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई थी. अब सरकार के इस फैसले के बाद वह अगले एक साल तक ईडी का नेतृत्व करते रहेंगे. यह आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के नियुक्ति संबंधी कैबिनेट समिति के सचिवालय की ओर से जारी किया गया है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago