लीगल

डिजिटल अरेस्ट के जरिए वरिष्ठ नागरिक से 2.60 करोड़ की ठगी: ईडी ने कई राज्यों में मारा छापा, करोड़ों का कैश और सोना जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की है. यह कार्रवाई गोवा के पणजी जोनल कार्यालय ने की. मामला एक वरिष्ठ नागरिक से करीब 2.60 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में कई गई है.

पीड़िता को फर्जी ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा

एजेंसी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने खुद को सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर पीड़िता को फर्जी ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा. नकली दस्तावेज दिखाए गए, लगातार वीडियो कॉल के जरिए निगरानी रखी गई और डराकर उसके बैंक खातों से करोड़ों रुपये सिंडिकेट के खातों में ट्रांसफर करा लिए गए.

जांच में क्या आया सामने?

ईडी की जांच में सामने आया कि यह एक संगठित नेटवर्क है, जो साइबर अपराध से हासिल रकम को पहले अलग-अलग ‘म्यूल’ बैंक खातों में जमा कराता था. इसके बाद पैसे को सैकड़ों खातों और फर्जी कंपनियों के जरिए कई स्तरों पर घुमाया जाता था, ताकि जांच एजेंसियां असली स्रोत तक न पहुंच सकें.

इसके बाद यह रकम नकद जमा मशीनों के माध्यम से बैंकिंग सिस्टम में दोबारा लाई जाती थी और फिर विदेशी मुद्रा कारोबार से जुड़ी कंपनियों के जरिए डॉलर समेत अन्य विदेशी मुद्राओं में बदलकर विदेश भेज दी जाती थी. इस पूरी प्रक्रिया के जरिए अपराध से कमाई गई रकम को वैध दिखाने की कोशिश की जाती थी.

ED ने कई बैंक खातों को किया फ्रीज

छापेमारी के दौरान ईडी ने करीब 1.5 करोड़ रुपये की भारतीय नकदी, करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा, लगभग 1.5 करोड़ रुपये के सोने और आभूषण, एक टोयोटा फॉर्च्यूनर समेत अन्य चल संपत्तियां जब्त की हैं. इसके अलावा मोबाइल फोन, लैपटॉप और फंड ट्रांसफर से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं.

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल होने वाले कई बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया है. एजेंसी अब जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों और बैंक खातों की विस्तृत जांच कर रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: ‘पूरे देश को धोखा दिया…’, पार्श्वनाथ बिल्डर पर भड़के सीजेआई, दी Unitech जैसी कार्रवाई की चेतावनी

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

5 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

6 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

7 hours ago