पंजाब के होशियारपुर में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 जगहों पर छापेमारी की है. यह छापेमारी पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा उनके बेटे प्रतीक अरोड़ा और रियल एस्टेट ग्रुप्स के ठिकानों पर यह कार्रवाई की गई है. यह कार्रवाई एक विजिलेंस ब्यूरों के अधिकारी को एक करोड़ रुपये की रिश्वत देने की पेशकश करने और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों से जुड़े मामले में की जा रही है.
ईडी जिन जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है, उनमें सुंदर शाम अरोड़ा, उनके बेटे प्रतीक अरोड़ा और उनसे जुड़े कारोबारी समूहों के प्रमोटरों, निदेशकों और अन्य सहयोगियों के ठिकानों पर की जा रही है. ईडी जांच के दायरे में जीआरजी डेवलॉपर्स एंड प्रमोटर्स एलएलपी, एसआरजी डेवलॉपर्स एंड प्रमोटर्स और गुलमोहर टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े लोग शामिल है.
ईडी की यह छापेमारी पूर्व उद्योग मंत्री श्याम सुंदर अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले की जांच के तहत हो रही है. इसके अलावा पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन के प्लॉट आवंटन में कथित अनियमितताओं और प्लॉट की मालिकाना हक में बदलाव से जुड़े मामलों की भी जांच की जा रही है.
जांच एजेंसी को संदेह है कि इन मामलों में नियमों की अनदेखी कर प्लॉट आवंटन और उनके स्वामित्व में बदलाव किए गए. इससे पहले 27 जनवरी को भी ईडी ने आयकर विभाग की टीम के साथ सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर छापेमारी की थी. लेकिन छापेमारी में क्या मिला और कार्रवाई किस मामले के सिलसिले में कई गई, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी.
सुंदर शाम अरोड़ा पर आरोप है कि औद्योगिक जमीन को 12 प्लॉट से विभाजित कर 125 प्लॉट में बदलने की मंजूरी दी गई थी और इसे रियल एस्टेट कंपनी को ट्रांसफर किया गया था.
मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 2023 में सुंदर शाम अरोड़ा, एक आईएएस अधिकारी और अन्य अधिकारियों समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. हालांकि दिसंबर 2024 में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने इस मामले की एफआईआर रद्द कर दी थी.
यह भी पढ़ें-Supreme Court Update: क्या आजम खान को मिलेगी राहत? ED की कार्रवाई को चुनौती देने वाली अर्जी पर जल्द सुनवाई
-भारत एक्सप्रेस
Hair Fall Alert: रोज 50 से 100 बाल झड़ना सामान्य माना जाता है, लेकिन अगर…
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 200 करोड़ के ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को गवाही…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हैदराबाद दौरे से पहले शहर का सियासी माहौल गरमा…
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और DMK नेता के.एन. नेहरू की याचिका खारिज…
Hamirpur Crime News: यूपी के हमीरपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई…
Seizure Attack: सीजर अटैक यानी दौरा दिमाग की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी में अचानक गड़बड़ी के कारण…