लीगल

दाऊद के करीबी सलीम डोला पर ईडी का एक्शन; मुंबई, सूरत और राजकोट समेत 20 ठिकानों पर हुई छापेमारी

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला पर ईडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ईडी ने ड्रग्स तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 जगहों पर छापेमारी की है. यह छापेमारी ईडी के मुंबई जोनल ऑफिस ने की है. ये कार्रवाई मुंबई, सूरत, अंकलेश्वर और राजकोट में 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की जा रही है.

जांच का केंद्र कुख्यात ड्रग्स तस्कर सलीम इस्माइल डोला और उसके सहयोगियों द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय संगठित ड्रग्स सिंडिकेट है. सलीम डोला को भारत सरकार ने पिछले महीने तुर्की से प्रत्यर्पित कर भारत लाया था. जांच एजेंसियों के अनुसार सलीम डोला का संबंध अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से रह और वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स का धंधा चला रहा था.

ईडी की यह छापेमारी उन लोगों और संस्थाओं पर केंद्रित है जो पूरे नेटवर्क का हिस्सा रहे है. इनमें ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल ट्रेडिंग से जुड़े बिचौलिए, सिंथेटिक ड्रग्स मेफेड्रोन के निर्माता और तस्कर, हवाला ऑपरेटर तथा ड्रग्स कारोबार से अर्जित काले धन से खरीदी गई बेनामी संपत्तियों के मालिक शामिल है.

ड्रग्स सप्लाई करने वाले नेटवर्क की हर कड़ी जोड़ने में जुटी ईडी

ईडी ने यह जांच मुंबई में सलीम डोला और अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की थी. अब तक के जांच में सामने आया है कि यह एक बेहद संगठित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क था, जो प्रीकर्सर केमिकल्स की खरीद, गुप्त रूप से मेफेड्रोन का निर्माण, विभिन्न राज्यों में ड्रग्स की सप्लाई, विदेशों तक नशीले पदार्थो की तस्करी, हवाला के जरिये अवैध कमाई को ठिकाने लगाने और सहयोगियों व अन्य लोगों के नाम पर चल अचल संपत्तियां खरीदने जैसे कामो में शामिल थे. सूत्रों के मुताबिक ईडी पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है.

ईडी यह जांच कर रही है कि ड्रग्स कारोबार से कमाए गए पैसे को भारत और विदेशों में संपत्तियां खरीदने तथा अन्य निवेशों में कैसे लगाया गया.कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अनिल अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें: डिमर्जर के बाद 4 नई कंपनियों की लिस्टिंग से पहले वेदांता ग्रुप पर फेमा के तहत ED की कार्रवाई

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

13 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

14 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

26 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

33 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago