131 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड मामले में ईडी ने 9 ठिकानों पर मारी रेड.
क्रिप्टोकरेंसी में ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) ट्रेंडिंग के नाम पर किए गए ठगी के मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय ठगी के मामले में कई अहम सबूत बरामद किया है. ईडी ने 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 300 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले का पर्दाफाश किया है. शुरुआती एफआईआर में 10 मिलियन की बात कही जा रही थी. ईडी की बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने यह जांच दक्षिण अंडमान साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की.
शिकायत एक डच कंपनी की ओर से दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने सस्ते दाम पर लोकप्रिय क्रिप्टो टोकन उपलब्ध कराने का झांसा देकर करोड़ों डॉलर की ठगी की गई है. ईडी के मुताबिक मोहम्मद वसीम, सौरभ दीवान और वैभव गुप्ता ने टेलीग्राम ग्रुप, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत मुलाकातों के बाद निवेशकों का भरोसा जीता. शुरुआत में छोटे-छोटे ओटीसी सौदे सफलतापूर्वक पूरे किए गए ताकि निवेशक बड़ी रकम लगाने के लिए मजबूर हो सके.
इसके बाद उन्होंने दावा किया कि उनके पास MultiverseX, Kava, BEAM, GRASS, SUI, VANA और AGLD जैसे चर्चित क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स के डिस्काउंटेड टोकन उपलब्ध है, लेकिन निवेश मिलने के बाद वादा किए गए टोकन नही दिया गया.
ईडी ने यह भी खुलासा किया है कि निवेशकों से प्राप्त क्रिप्टोकरेंसी को विभिन्न वॉलेट्स के जरिए बेंगलुरु निवासी रविन्द्र के तक पहुचाया गया. ईडी की यह कार्रवाई 18 और 19 जुलाई को की गई है. छापेमारी के दौरान ईडी ने डिजिटल डिवाइस, ईमेल रिकॉर्ड और क्रिप्टो वॉयलेट सहित कई अहम डिजिटल साक्ष्य जब्त किया है. इसके अलावे ईडी ने 8700 USDT मूल्य की वर्चुअल डिजिटल एसेट्स भी बरामद किया है.
जांच के दौरान ईडी को यह भी पता चला है कि आरोपी खुद को क्रिप्टो इंडस्ट्री का “Key Opinion Leader” बताकर सोशल मीडिया पर निवेशकों को लुभाते थे. वे भारी मुनाफे का लालच देकर निवेश कराते थे और बाद में या तो टोकन नहीं देते या वादा किया गया वापस नही करते थे. ईडी के अनुसार ठगी से अर्जित रकम का इस्तेमाल निजी संपत्तियां खरीदने, कारोबार और व्यक्तिगत खर्चो में किया गया.
जांच एजेंसी ईडी ने यह भी कहा है कि इस फर्जीवाड़े का शिकार सिर्फ भारतीय ही नही हुए हैं, बल्कि कई विदेशी नागरिकों को भी इसका शिकार बनाया गया है. हालांकि उन्होंने अभी तक इसको लेकर कोई शिकायत दर्ज नही कराई है.
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…