लीगल

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और दो अन्य को पटियाला हाउस कोर्ट ने ठगी के मामले में पेश होने का दिया आदेश

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पटियाला हाउस कोर्ट ने ठगी के मामले में धर्मेंद्र और दो अन्य को समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया है. कोर्ट 20 फरवरी को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

मामला गरम धरम ढाबा की फ्रेंचाइजी से जुड़ा हुआ है. पटियाला हाउस कोर्ट में मजिस्ट्रेट यशदीप चहल ने समन जारी करते हुए कहा कि आरोपों से संबंधित जो सबूत अभी तक दिए गए हैं, उसको देखकर कहा जा सकता है कि केस को आगे बढ़ाया जा सकता है. कोर्ट ने यह भी कहा कि पार्टियों के बीच लेन देन हुआ है इस बात से इनकार नही किया जा सकता है.

अदालत ने आदेश दिया कि धर्म सिंह देओल और 2 अन्य आरोपियों को धारा 420, 120 बी के साथ धारा 34 आईपीसी के तहत अपराध करने के लिए बुलाया जाए. साथ ही दो अन्य आरोपियों को आईपीसी की धारा 506 के तहत आपराधिक धमकी के अपराध के लिए भी बुलाया जाए. धर्मेंद्र सहित अन्य के खिलाफ दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन सुशील कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी. सुशील कुमार का आरोप है कि गरम धरम ढाबा की फ्रेंचाइजी में निवेश करने का लालच देकर उसके साथ ठगी की गई है.

9 अक्टूबर 2020 को अदालत ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देने की मांग वाली एक अर्जी को खारिज कर दिया था. हालांकि अदालत ने शिकायत का संज्ञान लिया था और शिकायतकर्ता को सबूत पेश करने का आदेश दिया था.

बता दें कि अप्रैल 2018 में श आरोपियों ने धरम की ओर से शिकायतकर्ता सुशील कुमार को उत्तर प्रदेश NH-24/NH-9 पर गरम धरम ढाबा की फ्रेंचाइजी खोलने का प्रस्ताव दिया था. शिकायतकर्ता की माने तो दिल्ली के कनॉट प्लेस और हरियाणा के मुरथल में स्थित रेस्टोरेंट की शाखाओं से हर माह करीब 70 से 80 लाख रुपये का कारोबार हो रहा था. शिकायकर्ता से वादा किया गया था कि उसे अपने निवेश पर 7 फीसदी लाभ के आश्वासन से साथ 41 लाख रुपये का निवेश करना होगा. शिकायतकर्ता से यह भी वादा किया गया था कि उत्तर प्रदेश के गरम धरम ढाबा की फ्रेंचाइजी खोलने में मदद की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था: दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…

1 minute ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

4 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

57 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

2 hours ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

2 hours ago