देश

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने उनसे तोड़ा नाता, कहा- Bageshwar Dham के साथ न जोड़ा जाए उनका नाम, वजह भी बताई

Pandit Dhirendra Shahtri: बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आए दिन चर्चा में रहते हैं. अब वह अपने छोटे भाई शालिग्राम गर्ग की वजह से एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. शालिग्राम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने बताया कि उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अपना संबंध समाप्त कर लिया है. अब किसी भी मामले में उनके साथ उनके भाई और बागेश्वर धाम का नाम न जोड़ा जाए.

भाई ने वीडियो जारी किया

वीडियो में शालिग्राम गर्ग ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनका अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बागेश्वर धाम से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से अपने नाम को परिवार से अलग करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और भविष्य में उनके किसी भी कार्य को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री या बागेश्वर धाम से न जोड़ा जाए.

बताई ये वजह

शालिग्राम का कहना था कि उनकी गतिविधियों से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बागेश्वर धाम की छवि पर नकारात्मक असर पड़ता है, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया. इसके साथ ही शालिग्राम ने माफी भी मांगी और यह साफ किया कि उनके और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संबंध अब पूरी तरह से समाप्त हो चुके हैं.

विवादों से जुड़ा है शालिग्राम का नाम

शालिग्राम गर्ग के ऊपर कई बार मारपीट और अन्य विवादों में नाम आ चुका है, जिनमें पुलिस कार्रवाई भी हुई है. इनमें से एक मामला टोल टैक्स पर मारपीट का था. इन विवादों के कारण पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की छवि प्रभावित हो रही थी, जो शायद शालिग्राम के इस कदम के पीछे एक प्रमुख कारण हो सकता है.

यह भी पढ़ें- “पूरी दुनिया बांग्लादेश पर सर्जिकल स्ट्राइक करे”, हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की अपील

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिनके लाखों भक्त देश-विदेश में हैं, हिंदू धर्म को बढ़ावा देने और एकजुट करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. हाल ही में उन्होंने बागेश्वर धाम से ओरछा तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ हिंदू सनातनी एकता यात्रा भी निकाली थी, जिसका उद्देश्य हिंदू समाज को जागरूक करना और एकजुट करना था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

34 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

46 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

1 hour ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

2 hours ago