लीगल

जेल में बंद गैंगस्टर काला जठेड़ी बनने जा रहा है पिता, कोर्ट ने दी IVF प्रक्रिया की मंजूरी

गैंगस्टर काला जठेड़ी पिता बनने की तैयारी कर रहा है. काला जठेड़ी को दिल्ली की एक अदालत ने आईवीएफ से संबंधित चिकित्सा प्रक्रिया की अनुमति दे दी है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीपक वासन ने जठेड़ी की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद अपने आदेश में कहा कि जठेड़ी और उनकी पत्नी अपनी वंशावली को सुरक्षित रखने के लिए बच्चा पैदा करना चाहते हैं, ताकि उनका पारिवारिक वृक्ष सुरक्षित रहे. जठेड़ी की शादी 12 मार्च 2024 को हुई थी.

कोर्ट के आदेश के बाद तिहाड़ जेल में सैम्पल की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इसके लिए काला जठेड़ी की ओर से 6 घंटे के लिए अंतरिम हिरासत पैरोल दिए जाने के लिए अर्जी दाखिल किया गया था, ताकि आईवीएफ उपचार से संबंधित तत्काल चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरने में सक्षम बनाया जा सके. जठेड़ी की ओर से दायर अर्जी पर कोर्ट ने एम्स और आरएमएल से रिपोर्ट मांगी थी.

तिहाड़ जेल में हुई सैंपलिंग की प्रक्रिया पूरी

एम्स के रिपोर्ट के मुताबिक तिहाड़ जेल में गुरुग्राम की आईवीएफ टीम की देखरेख में सैम्पल एकत्र किए जा सकते है और 60 मिनट के भीतर आईवीएफ लैब में स्थानांतरित किए जा सकते है, जहां जठेड़ी की पत्नी का उपचार चल रहा है. गैंगेस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी ने पिछले साल 12 मार्च को शादी कर ली थी.

बता दें कि जठेड़ी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है. काला जठेड़ी पर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी कई मामले दर्ज है. जठेड़ी उस समय फरार हो गया था जब गुड़गांव पुलिस फरीदाबाद की अदालत में पेशी के बाद वापस ले जा रही थी. लेकिन सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में गिरफ्तार पहलवान सुशील कुमार को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में काला जठेड़ी को दोबारा गिरफ्तार किया गया था. तब वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है. काला जठेड़ी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है.

शुरुआती दौर में काला जठेड़ी केबल ऑपरेटर का काम करता था. इसके बाद साल 2009 में जठेड़ी ने रोहतक में लूट के दौरान एक हत्या की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद 2010 में आपसी रंजिश के चलते उसने सोनीपत के गोहाना में उसने हत्या को अंजाम दिया था.

ये भी पढ़ें: Delhi NCR Weather: पूरे हफ्ते दिल्ली NCR में रहेगी गर्मी से राहत, इस दिन होगी राजधानी में मानसून की एंट्री

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

43 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

59 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

59 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago