लीगल

अब हर शनिवार खुले रहेंगे सुप्रीम कोर्ट के कार्यालय, 14 जुलाई से होगा नियम लागू

सुप्रीम कोर्ट के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया गया है. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह बदलाव किया है. नए बदलाव के तहत अब सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री और कार्यालय शनिवार को भी खुले रहेंगे. जबकि पहले सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री कार्यालय शनिवार को बंद रहते थे मगर अब इस संशोधन के बाद हर शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर के 1 बजे तक खुले रहेंगे.

इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है. सुप्रीम कोर्ट के नोटिस में कहा गया है कि न्यायालय की रजिस्ट्री और कार्यालय 14 जुलाई 2025 से सभी शनिवार को सुबह 10 बजे से अपराध रक बजे तक खुले रहेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 145 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग किया है और अपने 2013 के नियमों में संशोधन किया है.

आम लोगों के लिए सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले भी एक एक बड़ा फैसला लिया था. सुप्रीम कोर्ट ने आम लोगों के लिए गाइडेड टूर के वास्ते अपने दरवाजे खोल दिए हैं, सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक सहभागिता और जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने दरवाजे खोलते हुए कुछ खास दिनों में आम लोगों के लिए सुप्रीम कोर्ट के गाइडेड टूर की इजाजत दे दिया था. इस आदेश के तहत लोग सुप्रीम कोर्ट के बारे में और अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं.

इससे पहले तीन नंबर 2018 को पहला गाइडेड टूर हुआ था. सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अदालत के आंशिक कार्य दिवसों की अवधि और दफ्तरों के लिए छुट्टियों की संख्या सीजेआई द्वारा तय की जाएगी और आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचित किया जाएगा, ताकि रविवार को छोड़कर यह संख्या 95 दिनों से अधिक न हो. पहले यह संख्या 103 थी.

दरअसल 2022 में तत्कालीन कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा था कि कोर्ट को मिलने वाली छुट्टियों से उन लोगों को परेशानी हो सकती है, जो मामलों में न्याय के लिए इंतेजार कर रहे है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट का भवन 1958 में हुआ था तथा इसकी आधारशिला भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 1954 में रखी थी.

ये भी पढ़ें: जेल में बंद गैंगस्टर काला जठेड़ी बनने जा रहा है पिता, कोर्ट ने दी IVF प्रक्रिया की मंजूरी

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

16 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

17 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

25 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

43 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

54 minutes ago