Bharat Express DD Free Dish

Delhi NCR Weather: पूरे हफ्ते दिल्ली NCR में रहेगी गर्मी से राहत, इस दिन होगी राजधानी में मानसून की एंट्री

Delhi NCR Weather: मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 22 जून तक भी हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई जा रही है. मौसम सुहाना बना रहेगा जिसकी वजह से लू से राहत मिलेगी।

delhi ncr weather

Delhi NCR Weather: दिल्ली NCR में रहने वाले लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है. राजधानी में एक बार फिर आंधी और बारिश का दौर शुरु होने की संभावना है.

मौसम विभाग की तरफ से 18 जून तक दिल्ली में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. (Delhi Weather) इस पूरे हफ्ते में गर्मी से राहत मिलेगी और हल्की बारिश होने के आसार बने रहेंगे.

17 और 18 जून को पूरे दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है. वहीं, दोपहर के बाद हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

पूरे हफ्ते मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग (IMD Alert) के मुताबिक 19 से 22 जून तक भी हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई जा रही है. मौसम सुहाना बना रहेगा जिसकी वजह से लू से राहत मिलेगी.

वहीं मानसून की गतिविधियां बनने की वजह से जून से आखिर तक दिल्ली NCR में मानसून की एंट्री हो सकती है. (Delhi Monsoon Forecast)

सोमवार को भी मौसम में देखा गया था बदलाव

सोमवार (16 जून) की सुबह से ही मौसम सुहाना बना रहा था. अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा यानि 29 डिग्री दर्ज हुआ.

जहां एक ओर कमला रिज और आया नगर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तो वहीं दूसरी ओर पालम में तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (17 June 2025 IMD Weather Forecast)

मौसम विभाग के अनुसार 22 जून तक अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान है.

आज कैसा रहेगा Delhi NCR का तापमान?

आज मंगलवार (Today Temprature Delhi) को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है.

ये भी पढ़ें- Himachal Bus Accident: मंडी में 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस, दो यात्रियों की मौत 20 घायल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read