Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गौतम गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट से वापस ली याचिका, क्या अब दोबारा कोर्ट जाएंगे टीम इंडिया के हेड कोच

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी व्यक्तित्व सुरक्षा से जुड़ी याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट से वापस ले लिया है. उन्होंने अपने नाम, चेहरा और आवाज के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने और ढाई करोड़ रुपए हर्जाने की मांग की थी.

Gautam Gambhir Test Coach Sack, Gautam Gambhir, Team India Head Coach, BCCI

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने व्यक्तित्व सुरक्षा की मांग को लेकर दायर याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट से वापस ले लिया है. अदालत ने गौतम को नए सिरे से याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है. गौतम गंभीर ने पहचान, नाम, चेहरा और आवाज का हो रहे गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी. गौतम गंभीर ने 16 पक्षों को पार्टी बनाते हुए ढाई करोड़ रुपए का हर्जाने की मांग किया था. साथ ही सभी फर्जी कंटेंट हटाने, और भविष्य में उनके नाम, चेहरा, आवाज के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी.

गौतम गंभीर ने कहा था कि उनके पहचान का गलत इस्तेमाल, एआई जेनरेटेड डीपफेक और उनकी छवि का बिना अनुमति के व्यावसायिक उपयोग करने का एक सुनियोजित अभियान चल रहा है. दायर याचिका में कहा गया था कि 2025 के आखिर से इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर नकली सामग्री में बढोत्तरी हुई है. इनमें सबसे ज्यादा वायरल हुआ एक मनगढंत इस्तीफे का वीडियो, जिसमें उन्हें सीनियर क्रिकेटरों के वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर टिप्पणी करते हुए गलत तरीके से दिखाया गया था, जिसे 17 लाख से ज्यादा बार देखा गया पहले हाई कोर्ट कई बड़ी हस्तियों के फोटो और व्यक्तित्व से जुड़ी किसी बात का बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं करने नहीं करने का आदेश दे चुकी है.

गौतम गंभीर से पहले कई बड़े सितारे अदालत जा चुके

बता दें कि गौतम गंभीर से पहले फिल्म अभिनेत्री काजोल, विवेक ओबेरॉय, बाबा रामदेव, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अजय देवगन, करण जौहर, रजनीकांत, गायिका आशा भोसले, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, सिंगर कुमार, विराट कोहली सहित कई अन्य अदालत का रुख कर चुके है.

ये भी पढ़ें: हवाई किराए में लूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; केंद्र से मांगा जवाब, कहा- त्योहारों पर यात्रियों का शोषण बंद हो

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital