लीगल

लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर हमले के मामले में इंद्रपाल सिंह गाबा को जमानत

पटियाला हाउस कोर्ट ने मार्च 2023 में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर कथित हमले से जुड़े एक मामले में लंदन निवासी इंद्रपाल सिंह गाबा को जमानत दे दी है. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने दावा किया था कि 19 मार्च 2023 को हुई घटना और 22 मार्च 2023 के प्रदर्शन एक-दूसरे से जुड़े थे और आरोपी गाबा इसमें शामिल थे.

कोर्ट ने क्या कहा?

पटियाला हाउस कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार यादव ने अपने फैसले में कहा कि गाबा की भूमिका 22 मार्च 2023 की घटना तक सीमित लगती है. हालांकि, NIA का कहना था कि दोनों घटनाओं की योजना एक ही समूह द्वारा बनाई गई थी, जिसका उद्देश्य ‘वारिस पंजाब दे’ और उसके नेता अमृतपाल सिंह पर की गई कार्रवाई को प्रभावित करना था.

NIA आरोपों को साबित नहीं कर सका

न्यायाधीश ने कहा कि NIA, 19 मार्च की घटना में गाबा की संलिप्तता साबित करने में असफल रहा. न तो वह घटनास्थल पर मौजूद थे और न ही प्रदर्शन के आयोजन से किसी भी रूप में जुड़े थे. उन पर हिंसा का कोई आरोप नहीं है, हालांकि, राष्ट्रीय सम्मान को ठेस पहुंचाने का गंभीर आरोप उन पर लगाया गया है.

गिरफ्तारी और जमानत

गाबा को 9 दिसंबर 2023 को अटारी सीमा पर आव्रजन अधिकारियों ने हिरासत में लिया था, जब वह लंदन से पाकिस्तान होते हुए भारत में प्रवेश कर रहे थे. इसके बाद 25 अप्रैल 2024 को उन्हें कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था.

हालांकि, कोर्ट ने कहा कि अब तक मामले की सुनवाई शुरू नहीं हुई है, और गाबा को लंबे समय तक हिरासत में रखना उचित नहीं होगा. इसलिए उन्हें जमानत दे दी गई है.


ये भी पढ़ें- दिल्ली दंगे मामले में आरोपी शाहनवाज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

29 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

34 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago