लीगल

सुकेश के खिलाफ फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज खोलेंगी राज? सरकारी गवाह बनने के लिए कोर्ट में लगाई गुहार

सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ ठगी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दाखिल कर मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जाहिर की. मामले की सुनवाई के दौरान जैकलीन कहा कि वह इस मामले में सरकारी गवाह बनना चाहती है. जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 20 अप्रैल को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

मामले की सुनवाई के दौरान जैकलीन के वकील ने कोर्ट को बताया कि इसी महीने जैकलीन को विदेश जाना है. वह 24 अप्रैल से 25 मई तक श्रीलंका, दुबई और किर्गिस्तान जाना है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उनके खिलाफ दायर एफआईआर और चार्जशीट को रद्द करने की मांग की गई थी.

याचिका में जैकलीन ने खुद को सुकेश चंद्रशेखर की पीड़ित बताया

याचिका में कहा गया था कि ईडी द्वारा दायर किए गए सबूत साबित करेंगे कि वह सुकेश चंद्रशेखर से पीड़ित है. जैकलीन फर्नांडिस ने दावा किया था कि गलत तरीके से कमाए गए ब्लैक मनी को व्हाइट करने में उन्होंने कोई भूमिका अदा नही की है. फर्नांडिस पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपये की कथित जबरन वसूली से लाभ पाने का आरोप है.

जमानत दिलाने के नाम पर अदिति सिंह से वसूली का आरोप

बता दें कि अक्टूबर 2019 में शिविंदर सिंह को रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड में धन के कथित दुरुपयोग से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. सुकेश चंद्रशेखर ने कथित तौर पर खुद को केंद्र सरकार का अधिकारी बताकर अदिति सिंह को शिविंदर सिंह को जमानत दिलाने का वादा के बाद पैसे का भुगतान करने के लिए राजी कर लिया था.

यह भी पढ़े: मेरठ में वक्फ की 1000 करोड़ की जमीन पर डाका! जिया अब्बास और अली जैदी समेत कई दिग्गजों पर FIR दर्ज

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

मध्य प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का आगाज: सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी 351 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

MP SUGAM PARIVAHAN SEVA LAUNCH: मध्य प्रदेश में सरकारी निगरानी वाली सुलभ और सुरक्षित यात्री…

5 hours ago

लापरवाही बनी काल! यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग से 9 मौतें

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में आग…

5 hours ago

दलबदल का खेल: चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों-विधायकों ने पार्टियां बदलीं — जानिए किस राज्य में हुआ सबसे बड़ा परिवर्तन

एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच के साथ लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए निर्वाचित…

5 hours ago

60 का दूल्हा, 23 की दुल्हन… तानों की परवाह किए बिना पिंकू संग वर्षा ने लिए सात फेरे

बिहार के लखीसराय में 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा रानी…

6 hours ago

रिटायर्ड जजों की सुविधाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- केंद्र से बनाई जाए राष्ट्रीय नीति

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों को मिलने वाली सुविधाओं में राज्यों के बीच…

6 hours ago

चिता की आग और मोक्ष की नगरी, क्या आपने देखी है बनारस की इस दुनिया की असली तस्वीर?

बनारस को मोक्ष की नगरी कहा जाता है, लेकिन इसी शहर की चिताओं के बीच…

7 hours ago