लीगल

जमानत पर सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत सारे घोटाले होते हैं, यह कौन सा घोटाला है?

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के कोरबा में डीएमएफ घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद एनजीओ उदगम सेवा समिति के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से दायर जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

कोर्ट ने ईडी से चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है. मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा कि हमें बताएं कि यह कौन सा घोटाला है. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत सारे घोटाले होते हैं. इसपर मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है.

ईडी और ईओडब्ल्यू कर रही जांच

मनोज कुमार द्विवेदी पर आरोप है कि उसने अपनी बनाई एनजीओ में डीएमएफ फंड को हासिल किया. जिसमें से कुछ पैसे कमीशन के तौर पर तत्कालीन आईएएस रानू साहू तक पहुचाया था और वे जिस एनजीओ में सचिव था. उसके एनजीओ को कई ठेके मिले थे. इस मामले में ईडी और ईओडब्ल्यू दोनों जांच कर रही है. ईडी जांच में पता चला कि 2021-22 और 2022-23 में मनोज कुमार द्विवेदी ने निलंबित आईएएस रानू साहू और अन्य अधिकारियों से मिलीभगत की. ईडी के मुताबिक अधिकारियों को राशि का 42 फीसदी तक कमीशन दिया था.

धारा 420 और 120बी के तहत केस दर्ज

ईडी की रिपोर्ट के आधार पर ईडब्ल्यू ने धारा 120बी, धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है. इस केस में यह तथ्य निकाल कर सामने आया है कि डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड कोरबा के फंड से अलग-अलग टेंडर आवंटन में बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमित की गई है. टेंडर भरने वालों को अवैध लाभ पहुचाया गया है. अबतक की ईडी जांच से पता चला कि मनोज कुमार द्विवेदी डीएमएफ फंड की हेराफेरी कर 17 करोड़ 79 लाख रुपए कमाए. इसमें से 6 करोड़ 57 लाख रुपए अपने पास रख लिए बाकी पैसा अधिकारियों को कमीशन के तौर पर दिया गया.

 

 


ये भी पढ़े: राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला- पीओके पर दिखावा बंद करें, वह दिन दूर नहीं जब होगी घर वापसी


भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

5 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

13 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago