दिल्ली हाई कोर्ट ने 200 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज की ओर से दायर जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.
मामले की सुनवाई की दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि पॉलोज एक अपराध सिंडिकेट की सह प्रमुख है. वह अपने पति के साथ रंगदारी व मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी है. जस्टिस प्रतीक जालान की पीठ ने दोनों पक्षो की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट चार अप्रैल को जमानत पर फैसला सुनाएगा.
दिल्ली पुलिस ने कहा कि मकोका की दोनों शर्ते पूरी नहीं की गई है. वह उसे जमानत पर रिहा नहीं किया जाना चाहिए. जबकि लीना के वकील ने कहा कि लीना को नही पता था कि सुकेश चंद्र शेखर सिंडिकेट चला रहा है. सुकेश से किसी महिला के साथ संबंध है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट से लीना पॉलोज की ओर से दायर जमानत याचिका पर तीन सप्ताह में जमानत याचिका पर फैसला करने को कहा था.
मामले की सुनवाई के दौरान लीना पॉलोज की ओर से वकील ने कोर्ट को बताया था कि उनकी ओर से दायर जमानत याचिका एक साल से लंबित है. जिसके बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया था. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान लीना पॉलोज के वकील ने कहा था कि वह अक्टूबर 2021 से ही हिरासत में है और उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है.
लीना मारिया पॉलोज ने दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. जिसपर दिल्ली पुलिस ने जमानत का यह कहते हुए विरोध किया था कि अगर उसे जमानत दी गई तो वह दुबई भाग सकती है. दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा था कि लीना के परिवार के सदस्य दुबई में रहते है और लीना की परवरिश भी दुबई में हुई है.
पुलिस ने कहा था कि इस बात की पूरी संभावना है कि अगर उन्हें जमानत दी गई तो वो मामले की सुनवाई से बचने के लिए दुबई भाग सकती है. दिल्ली पुलिस ने कहा था कि ये साफ है कि लीना अपराध गिरोह में सक्रिय रूप से शामिल थी. उसका पति सुकेश चंद्रशेखर गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड और सरगना है. पति-पत्नी दोनों ने पहले भी वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों का रूप धारण करके कई लोगों को ठगा है.
रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर 200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सितंबर 2021 में सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को धोखाधड़ी के मामलों में अपने पार्टनर की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था.
ये भी पढ़ें: केजरीवाल की ‘बरी’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची ईडी, 1 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…