Bharat Express DD Free Dish

लीना मारिया पॉलोज की जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला सुरक्षित; 4 अप्रैल को होगी सुनवाई

सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. दिल्ली पुलिस ने लीना के दुबई भागने का डर जताते हुए जमानत का विरोध किया है.

leena-maria-paul-bail-plea-decision-reserved-delhi-high-court-sukesh-chandrashekhar-case
Edited by Vaibhav Gupta

दिल्ली हाई कोर्ट ने 200 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज की ओर से दायर जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.

4 अप्रैल को कोर्ट सुनाएगा फैसला

मामले की सुनवाई की दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि पॉलोज एक अपराध सिंडिकेट की सह प्रमुख है. वह अपने पति के साथ रंगदारी व मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी है. जस्टिस प्रतीक जालान की पीठ ने दोनों पक्षो की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट चार अप्रैल को जमानत पर फैसला सुनाएगा.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि मकोका की दोनों शर्ते पूरी नहीं की गई है. वह उसे जमानत पर रिहा नहीं किया जाना चाहिए. जबकि लीना के वकील ने कहा कि लीना को नही पता था कि सुकेश चंद्र शेखर सिंडिकेट चला रहा है. सुकेश से किसी महिला के साथ संबंध है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट से लीना पॉलोज की ओर से दायर जमानत याचिका पर तीन सप्ताह में जमानत याचिका पर फैसला करने को कहा था.

1 साल से याचिका लंबित

मामले की सुनवाई के दौरान लीना पॉलोज की ओर से वकील ने कोर्ट को बताया था कि उनकी ओर से दायर जमानत याचिका एक साल से लंबित है. जिसके बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया था. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान लीना पॉलोज के वकील ने कहा था कि वह अक्टूबर 2021 से ही हिरासत में है और उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है.

लीना मारिया पॉलोज ने दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. जिसपर दिल्ली पुलिस ने जमानत का यह कहते हुए विरोध किया था कि अगर उसे जमानत दी गई तो वह दुबई भाग सकती है. दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा था कि लीना के परिवार के सदस्य दुबई में रहते है और लीना की परवरिश भी दुबई में हुई है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने कहा था कि इस बात की पूरी संभावना है कि अगर उन्हें जमानत दी गई तो वो मामले की सुनवाई से बचने के लिए दुबई भाग सकती है. दिल्ली पुलिस ने कहा था कि ये साफ है कि लीना अपराध गिरोह में सक्रिय रूप से शामिल थी. उसका पति सुकेश चंद्रशेखर गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड और सरगना है. पति-पत्नी दोनों ने पहले भी वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों का रूप धारण करके कई लोगों को ठगा है.

रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर 200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सितंबर 2021 में सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को धोखाधड़ी के मामलों में अपने पार्टनर की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें: केजरीवाल की ‘बरी’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची ईडी, 1 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read