लीगल

ऑनलाइन सुनवाई के दौरान वादी ने जज के सामने पी सिगरेट, फिर कोर्ट ने दिया ये आदेश

तीस हजारी कोर्ट में चल रही ऑनलाइन सुनवाई के दौरान उस समय अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली जब कोर्ट में पेश एक सख्त अचानक न्यायाधीश के सामने ही सिगरेट पीने लगा, जिससे न्यायाधीश नाराज हो गए और वादी को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा गया है.

कोर्ट ने उसे 29 मार्च को कोर्ट में पेश होकर कारण बताने को कहा है. कोर्ट ने वादी से कहा कि इस हरकत के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए.

कोर्ट ने वादी से जब उससे इस बारे में स्पष्टीकरण पूछा तो कोई जवाब दिए बिना उसने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बंद कर दी. उसके वकील भी कोर्ट से सुनवाई की अगली तारीख लेकर चले गए. तीस हजारी कोर्ट के जिला जज ने 25 मार्च को अपने आदेश में लिखा कि अदालत से संबंधित आवेदक सुशील कुमार को नोटिस जारी किया जाए कि वह अगली सुनवाई की तारीख पर अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश हों.

सुनवाई के दौरान बाधा डालने पर कड़ी आपत्ति

मामले की सुनवाई के दौरान सुशील कुमार मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे, जिसे लेकर अदालत ने आपत्ति जताई और उन्हें ऐसा न करने का निर्देश दिया. क्योंकि इससे अदालत की कार्यवाही पर असर पड़ रहा था. इसके बावजूद जब उन्होंने मोबाइल पर बात करना जारी रखा, तो अदालत ने उनकी आवाज को म्यूट कर दिया.

ऐसा नही है कि इस तरह के मामले पहली बार देखने को मिल रहा है. इससे पहले भी गुजरात हाई कोर्ट में इस तरह के मामले देखने को मिल चुका है. एक मामले की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई के दौरान वकील के धूम्रपान का मामला सामने आ चुका है.

हाई कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वकील पर जुर्माना लगाया था. साथ भी वकील के इस आचरण पर निंदा की थी. हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि यह कोर्ट अधिवक्ता जे. वी अजमेरा के इस आचरण पर गंभीरता से आपत्ति जताती है. साथ ही उन्हें एक सप्ताह में कोर्ट की रजिस्ट्री में जुर्माने की राशि को जमा करने का आदेश दिया था.

ये भी पढ़ें: AI के बढ़ते उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, वकीलों से कानूनी योग्यता पर भरोसा रखने की अपील

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

16 minutes ago

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

24 minutes ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

26 minutes ago

‘अधिकारियों को जेल भेजेंगे…’ SC की तल्ख टिप्पणी के बाद सुधरा BMC का रुख, हलफनामा करेगी पेश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…

35 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…

41 minutes ago

लो जी…अमेरिका में भी हो गया वोट चोरी, मिडटर्म में हार के बाद गम में ट्रंप, बोले- बैलेट से चुनाव होता तो जीत जाते

Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…

47 minutes ago