लीगल

शत्रुता भड़काने के आरोप में आरोपी नदीम खान ने दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति मांगी, हाईकोर्ट 21 अप्रैल को करेगा सुनवाई

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दो समुदायों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के मामले में आरोपी नदीम खान ने दिल्ली हाईकोर्ट से राष्ट्रीय राजधानी से बाहर जाने पर लगी रोक हटाने की मांग की है. उसने इसको लेकर याचिका दाखिल की है. कोर्ट ने 11 दिसंबर, 2024 को उसे पुलिस से संरक्षण प्रदान करते हुए यह रोक लगाई थी और पुलिस से उसके खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने को कहा था.
न्यायमूर्ति जसमीत सिंह इस मुद्दे पर 21 अप्रैल को सुनवाई करेंगे.

खान के वकील ने न्यायमूर्ति से कहा कि वह शर्त में परिवर्तन चाहते हैं, क्योंकि वह गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स से जुड़ा हुआ है. उसे अपने काम के लिए दिल्ली से बाहर जाना पड़ता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो आने के बाद खान पर दुश्मनी को बढावा देने और आपराधिक साजिश रचने के मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया था. उसने उस प्राथमिकी को रद्द करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट का रूख किया था.

पुलिस ने कोर्ट से कहा था कि वीडियो से शत्रुता पैदा हो सकती है और कभी भी लोगों के बीच हिंसा भड़क सकती है. उसने यह भी कहा था कि वह उसे सात दिनों का नोटिस दिए बिना गिरफ्तार नहीं करेगा. इसके बाद कोर्ट ने उसकी याचिका का निपटारा कर दिया था. दूसरी ओर खान ने कोर्ट को आासन दिया था कि वह 30 नवंबर, 2024 को शाहीन बाग पुलिस थाने में दर्ज अपने खिलाफ मामले में पुलिस को जांच में सहयोग करना जारी रखेगा.

ये भी पढ़ें: बेतिया में अपहरण के बाद छात्र की बेरहम हत्या, 10 लाख की फिरौती न मिलने पर अपराधियों ने ली जान

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

22 minutes ago

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

42 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

1 hour ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

1 hour ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

2 hours ago