लीगल

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- वरिष्ठ अधिवक्ता पदनाम विवाद पर दिल्ली हाई कोर्ट फिर से करे विचार

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के 70 वकीलों को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा देने से जुड़े विवादास्पद मामले में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट को आदेश दिया है कि वह इस प्रक्रिया पर पुनर्विचार करे और संबंधित अर्जियों पर निष्पक्षता से विचार करे.

यह निर्देश जस्टिस अभय एस. ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने वकील रमन गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया. याचिका में आरोप लगाया गया था कि हाई कोर्ट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के चयन में पारदर्शिता नहीं बरती गई. याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि हाई कोर्ट के उस फैसले को रद्द किया जाए, जिसमें 302 में से केवल 70 वकीलों को सीनियर का दर्जा दिया गया था और 67 की अर्जियां स्थगित कर दी गई थीं.

स्थायी समिति पर उठे सवाल

यह मामला उस समय और गंभीर हो गया जब समिति के एक सदस्य, वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर नंदराजोग ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने दावा किया कि अंतिम सूची उनकी सहमति के बिना तैयार की गई थी. समिति में दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनमोहन, न्यायमूर्ति विभु बाखरु, न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर शामिल थे.

सुप्रीम कोर्ट ने इस समिति के पुनर्गठन का निर्देश दिया है और हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को यह जिम्मेदारी सौंपी है.

पदनाम का महत्व

वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा वकीलों के लिए एक प्रतिष्ठित पहचान होती है, जो अदालती कौशल, पेशेवर योग्यता और कानूनी ज्ञान की मान्यता के तौर पर दी जाती है. यह पद वकीलों को अधिक कानूनी शुल्क लेने और विशेषाधिकार प्राप्त करने की अनुमति देता है.

करीब 3.5 साल बाद यह पदनाम प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में वकीलों ने आवेदन किया था. चयन प्रक्रिया में साक्षात्कारों के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फुल कोर्ट मीटिंग में अंतिम निर्णय के आधार पर चयनित किया गया.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

3 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

21 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

28 minutes ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

33 minutes ago

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

1 hour ago

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

1 hour ago