NEET UG Paper Leak: नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शिवराज मोटेगांवकर को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 9 दिन के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने सभी पक्षों की जिरह के बाद यह आदेश दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने 10 दिन की रिमांड का मांग करते हुए कहा कि शिवराज मोटेगांवकर और पीवी कुलकर्णी के बीच गहरे संबंध है. इसकी जांच करनी है. जबकि गिरफ्तार आरोपी के वकील ने रिमांड का विरोध किया. यह लातूर स्थित आरसीसी कोचिंग संस्थान के मालिक है. जो छात्रों को नीट यूजी की तैयारी करवाते थे. आरसीसी के 9 ब्रांच है. इनमें मुख्य शाखा लातूर में है वे NTA से जुड़े केमेस्ट्री विज्ञान के व्याख्याता पीवी कुलकर्णी के करीबी माना जा रहा है. शिवराज मोटेगांवकर के यहां हुई छापेमारी के दौरान सीबीआई ने केमेस्ट्री का प्रश्नपत्र बरामद किया है.
शिवराज मोटेगांवकर ने अपनी सफाई में कहा है कि गैस प्रश्नपत्र दिया था हो सकता है कि वह मूल प्रश्नपत्र से मैच खा गया हो. जांच में पेपर लीक के एक विस्तृत रेट कार्ड का खुलासा हुआ है. पूर्ण में पेपर का मूल्य 2 लाख रुपये तय था, जो नागपुर पहुचते-पहुचते 10 लाख रुपए तक हो जाता था. कोचिंग संस्थानों को यह पेपर चार से पांच लाख रुपए में बेचा जाता था. सीबीआई जांच में खुलासा हुआ है कि शिवराज मोटेगांवकर नीट यूजी का पेपर लीक करने वाले और उसे बाजार में घुमाने वाले गैंग का शातिर सदस्य है.
अरेस्ट मेमो के मुताबिक मोटेगांवकर ने बाकी आरोपियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची और नीट यूजी परीक्षा 2026 के असली सवाल और उनके जवाब परीक्षा होने से बहुत पहले, यानी 23 अप्रैल 2026 को ही अपने पास मंगवा लिए थे. बताया जा रहा है कि पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद जब मामले को सीबीआई को सौंपा गया, तो जांच में सीबीआई को एक वीडियो हाथ लगा. ये वीडियो शिवराज मोटेगांवकर की तरफ से खुद अपलोड किया गया था, जो अब शिवराज मोटेगावकर की पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी का आधार बना है. ये वीडियो अब वायरल हो रहा है.
सीबीआई ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये गिरफ्तारियां दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से हुई है. इससे पहले 9 आरोपियों को अदालत में पेश कर सीबीआई ने रिमांड में लिया था और उनके पूछताछ जारी है.
ये भी पढ़ें- ‘भाजपा में नहीं गए, इसलिए पकड़े गए…’ आप नेता दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…