लीगल

नीतीश कटारा हत्याकांड: दोषी ठहराए गए विकास यादव फरलो के लिए पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट

साल 2002 के बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड मामले (Nitish Katara murder case) में दोषी विकास यादव ने फरलो (Furlough) की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जिसपर कोर्ट ने दिल्ली सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 27 नवंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

दिल्ली पुलिस मुहैया कराएगी सुरक्षा

विकास यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दो सप्ताह के लिए फरलो की मांग की हैं. इससे पहले विकास यादव द्वारा अंतरिम जमानत की अवधि को बढ़ाने से सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट इनकार कर चुका है. विकास यादव ने अंतरिम जमानत के दौरान 5 सितंबर को शादी कर ली है.

पिछले महीनों कोर्ट ने विकास यादव को बीमार माँ की देखभाल करने के लिए कुछ शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दिया था. साथ ही कोर्ट ने नीतीश कटारा (Nitish Katara) की मां नीलम कटारा और अजय कटारा को उत्तराखंड सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया था. कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि अगर नीलम कटारा और अजय कटारा दिल्ली आते है तो, दिल्ली पुलिस उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएगी.

मौत की सजा SC ने किया इंकार

कोर्ट ने आदेश में स्पष्ट किया था कि एम्स में भर्ती रहने के दौरान विकास यादव अपनी मां से नही मिल सकते है. घर आने के बाद ही वो मिल सकते है. 17 फरवरी 2002 को नीतीश कटारा की हत्या कर दी गई थी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कटारा हत्याकांड में विकास यादव और विशाल यादव को मौत की सजा देने से इंकार कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ये मामला केवल हत्या का है न कि जघन्यतम अपराध का. सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा था कि इस मामले में आजीवन जेल में रखने की भी सजा नहीं दी जा सकती.

ये भी पढें: दिल्ली हाईकोर्ट ने DUSU के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री को पुलिस सुरक्षा देने का दिया निर्देश

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

7 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

26 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

38 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

44 minutes ago