लीगल

पंजाब में नशे का कहर! भावुक हुए CJI सूर्यकांत, कहा- एक मां ने 5 बेटे खो दिए, अब केंद्र के दखल की जरूरत

पंजाब में बढ़ती ड्रग्स की समस्या पर सीजेआई सूर्यकांत ने चिंता व्यक्त की है. कोर्ट ने कहा कि राज्य में केंद्र सरकार की जरूरत बताई है. सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने एक मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की गई है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि शायद केंद्र सरकार के दखल की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन जब वे दखल दें, तो ऐसा न सोंचे कि केंद्र दखलंदाजी कर रहा है. हमारा साझा लक्ष्य नशे की समस्या पर लगाम लगाना होना चाहिए. सीजेआई की यह चिंता और केंद्र को यह नसीहत इसलिए भी अहम है क्योंकि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने है.

सीजेआई ने कहा कि देखिए हमें क्या पढ़ने को मिल रहा है. एक मां रो रही है. उसने अपने पांचवे बेटे को ड्रग्स के कारण खो दिया. उसने अपने सभी बच्चों को नशे की लत के कारण खो दिया. पुलिस को संवेदनशील बनाने की जरूरत है. हम जानते हैं कि किसे गिरफ्तार किया जा रहा है और किसे छोड़ा जा रहा है. मामलों में वृद्धि इतनी चिंताजनक है कि स्थिति पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है.

नशे के बड़े सरगनाओं पर सख्त कार्रवाई पर जोर

सीजेआई ने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि सभी हाईकोट्स को एनडीपीएस अदालतें बनाने में सहायता प्रदान की जाए. उन्होंने कहा कि बड़े सरगनाओं या प्रवभावशाली लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. समस्या यह है कि अगर आप किसी छोटे व्यक्ति को पकड़ लेते है तो पुलिस को अखबारों में प्रचार मिल जाता है. लुधियाना ड्रग्स का केंद्र बनता जा रहा है. सीजेआई सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि “बड़े शार्क” यानी ड्रग्स कारोबार के बड़े और रसूखदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. सीजेआई ने कहा कि यह सबको पता है कि पुलिस किन लोगों की पकड़ती है और किन्हें छोड़ देती है.

लुधियाना में बढ़ते ड्रग्स नेटवर्क पर चिंता

उन्होंने कहा कि लुधियाना ड्रग्स का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है और पुलिस को यह पता लगाना चाहिए कि नशा बाजार तक पहुच कैसे रह है. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि पुलिस को संवेदनशील बनाने की जरूरत है और एनडीपीएस मामलों के लिए विशेष अदालतों की व्यवस्था मजबूत की जाएगी, ताकि ड्रग्स से जुड़े मामलों की सुनवाई तेजी से हो सके. कोर्ट ने कहा साझा ड्रग्स की समस्या पर अंकुश लगाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर उग्र प्रदर्शन, पटना की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

1 minute ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

31 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

38 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

42 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

43 minutes ago