लीगल

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोट चोरी आरोप वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 13 अक्टूबर को सुनवाई करेगा

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी को लेकर लगाए गए आरोपों की एसआईटी जांच की मांग वाली याचिका पर 13 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील रोहित पांडेय ने दायर की है. दायर याचिका में 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान बेंगलुरु सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में हेराफेरी के संबंध में लगाए गए आरोपों की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर जांच की मांग की गई है.

मतदाता सूची में फर्जी नाम रोकने का अनुरोध

याचिका में आग्रह किया गया है कि कोर्ट के निर्देशों एवं स्वतंत्र ऑडिट के पूरा होने तक मतदाता सूची के किसी भी प्रकार के आगे के संशोधन या फाइनलाइजेशन पर रोक लगाए जाने की मांग की गई हैं. दायर याचिका में यह भी मांग की गई थी कि निर्वाचन आयोग ऐसे बाध्यकारी दिशा निर्देश जारी करें जो मतदाता सूचियों की तैयारी, रखरखाव और प्रकाशन में प्रदर्शित, जवाबदेही और ईमानदारी सुनिश्चित करें. उन्होंने मांग की है कि इसमें डुप्लीकेट या फर्जी नाम का पता लगाने और उनका रोकथाम की व्यवस्था हो.

साथ ही यह भी मांग की गई है कि वह मतदाता सूचियों को सुलभ, मशीन पठनीय और ओसीआर के अनुरूप प्रकाशित करें, ताकि सही तरीके से सत्यापन और सार्वजनिक जांच संभव हो सके. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सिर्फ योग्य मतदाता ही होने चाहिए, लेकिन इसमें गड़बड़ी की जा रही हैं. याचिका में यह भी कहा गया है कि यह कार्यवाही संविधान के कई मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है.

जिनमें अनुच्छेद 324 (निर्वाचन आयोग की देख रेख), अनुच्छेद 326 (सर्वमान्य वोट का अधिकार), अनुच्छेद 324 तथा अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 21 का उल्लंघन शामिल हैं. जो समानता या लोकतांत्रिक भागीदारी के अधिकारों की रक्षा करता हैं.

ये भी पढ़ें: मृत्युदंड के प्रावधान वाले जघन्य मामलों में पीड़ित और समाज केंद्रित दिशानिर्देश जारी करने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago