मनीष सिसोदिया और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल.
दिल्ली शराब नीति मामले में कथित आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दे दी. अदालत ने उनको आगामी विधानसभा चुनावों को देते यह छूट दी है. विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने तीनों आप नेताओं के यह कहने के बाद कि वे व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने में असमर्थ हैं, छूट दी क्योंकि वे चुनाव के लिए सक्रिय रूप से प्रचार में लगे हुए है.
अदालत ने कहा उपर्युक्त प्रस्तुतियों के मद्देनजर आवेदकों को आज केवल वकील के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दी जाती है. 3 फरवरी को कोर्ट अगली सुनवाई करेगा. धन शोधन का मामला दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा आबकारी नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की जांच की सिफारिश करने के बाद दर्ज किए गए सीबीआई मामले से उपजा है.
सीबीआई और ईडी के अनुसार, आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितताएं की गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया. दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर, 2021 को नीति लागू की और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सितंबर 2022 के अंत तक इसे खत्म कर दिया.
ये भी पढ़ें: 2008 मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा को भारत लाने का रास्ता हुआ साफ, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…