लीगल

डिजिटल न्याय में समावेशन जरूरी वरना बढ़ेगी असमानता: जस्टिस सूर्यकांत

दिव्यांगता अधिकारों और उससे आगे हाशिए पर न्याय और वकालत विषय पर आयोजित समारोह के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि न्याय वही है जो सुलभ दृश्यमान और मानवीय गरिमा से जुड़ा हो. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि डिजिटलीकरण में समावेशन नहीं हुआ, तो यह न्याय व्यवस्था में नई असमानता का चेहरा बन सकता है. यह सम्मेलन जस्टिस सुनंदा भंडारे फाउंडेशन की ओर से आयोजित की गई थी.

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अनुच्छेद 39 (ए) के तहत मुफ्त विधिक सहायता का प्रावधान है, लेकिन इसकी प्रतिबद्धता आज भी आंशिक रूप से पूरी हो पाई है. उन्होंने जोर दिया गया वास्तविक न्याय तक पहुच सुनिश्चित करने के लिए जन केंद्रित और प्रौद्योगिकी आधारित दृष्टिकोण की जरूरत है. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि विकलांग, महिलाएं और बच्चे जैसे हाशिए पर खड़े समूह न्याय पाने में अब भी बाधाओं का सामना कर रहे है, और डिजिटल खाई ने इन चुनौतियों को बढ़ा दिया है.

जागरूकता और संवेदनशीलता का आह्वान

उन्होंने सुझाव दिया गया बहुभाषी और सांस्कृतिक रूप से समावेसी डिजिटल प्लेटफार्म, वर्चुअल लोक अदालतें और आवाज- आधारित सरल कानूनी तकनीकी उपकरण विकसित किए जाए. उन्होंने कहा कि मध्यस्थों को स्थानीय भाषा आनी चाहिए ताकि वादी भावनात्मक रूप से जुड़ सके. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि बिहार के एक दिहाड़ी मजदूर के लिए आवाज आधारित बहुभाषी और आसान कानूनी तकनीकी की जरूरत है. उन्होंने एआई के इस्तेमाल की वकालत की.

इस सम्मेलन में शामिल जस्टिस मनमोहन ने कहा कि अदालतों ने विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर फैसला दिया है और आगे भी देंगे, लेकिन यह जिम्मेदारी केवल न्यायपालिका की नही है. राज्यों के अन्य अंगों को भी इस अवसर पर आगे आना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत है. उन्होंने कहा, जरूरत है कि समाज में जागरूकता फैलाई जाए, ताकि लोग कौन और दिव्यांगों के अधिकारों को समझे. क्योंकि जब समाज समझेगा तो अदालतें भी बेहतर समझेगी.

ये भी पढ़ें: आर्म्स डीलर संजय भंडारी की मुश्किलें बढ़ी, संपत्ति जब्त करने की मांग को लेकर ED पहुची कोर्ट

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

25 minutes ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

40 minutes ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

59 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

1 hour ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

2 hours ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

2 hours ago