मनोज झा
मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को मिली कानूनी छूट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. यह याचिका आरजेडी नेता मनोज झा की ओर से दायर की गई है. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने दायर याचिका पर सुनवाई के बाद यह नोटिस जारी किया है.
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि इसी मुद्दे से जुड़ी एक याचिका पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. ऐसे में बार-बार इसी विषय पर नई याचिकाएं दाखिल करने की जरूरत नहीं है. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि अगर लगातार इस तरह से याचिकाएं दाखिल होती रहेंगी तो दलीलें कभी पूरी नहीं हो पाएगी.
कोर्ट ने कहा कि पहले से लंबित मामले में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया जा चुका है. ऐसे में नई याचिकाओं के आने से मुख्य मुद्दे प्रभावित होती है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि अगर किसी नई याचिका में कोई अलग मुद्दा नहीं उठाया गया है तो उसी विषय पर एक और याचिका दाखिल करने की जरूरत नहीं है.
इससे पहले इसकी मांग को लेकर एडीआर सुप्रीम कोर्ट का रुख कर चुका है, जिसकी याचिका पर कोर्ट नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कानून की धारा 16 के तहत मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों को पद पर बने रहने और त्यागने के बाद भी जीवन भर कार्रवाई से छूट दी गई है. याचिका में कानून की धारा -16 को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की गई है.
इससे पहले गैर सरकारी संगठन लोक प्रहरी की ओर से याचिका दायर किया जा चुका है.
दायर याचिका में दावा किया गया था कि यह प्रावधान सीईसी और ईसी को अभूतपूर्व, बेलगाम शक्तियां देता है, क्योंकि यह उन्हें अपने पद के घोर दुरुपयोग के तहत की गई गलतियों के लिए जीवन भर किसी भी दीवानी और यहां तक कि आपराधिक कार्यवाही से पूरी तरह से स्थायी छूट प्रदान करता है.
राजस्थान के एकलिंगजी और नाथद्वारा मंदिर मेवाड़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान के दो महत्वपूर्ण…
Daler Mehndi PM Modi Kartarpur Corridor: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने ननकाना साहिब की यात्रा…
तमिलनाडु का चिदंबरम नटराज मंदिर भगवान शिव के नटराज स्वरूप, चिदंबर रहस्य और आकाश तत्व…
Delhi Traffic Update: दिल्ली के गाजीपुर, बदरपुर समेत अन्य एंट्री पॉइंट्स पर Multi,Lane Free Flow…
पश्चिम बंगाल के तारापीठ और कालीघाट शक्ति उपासना के दो प्रमुख केंद्र हैं, जहां मां…
महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर और गृश्नेश्वर दो ऐसे पवित्र स्थल हैं जो आस्था, इतिहास और विरासत…