Sidhu Moosewala Murder Case: बहुचर्चित सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड मामले में जेल में बंद पवन कुमार बिश्नोई और जगतार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने पवन कुमार बिश्नोई को जमानत मिल गई है. जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने यह आदेश दिया है. कोर्ट ने ट्रायल में हो रही देरी के आधार पर यह जमानत दी है.
मामले की सुनवाई के दौरान याचिककर्ताओ की ओर से पेश वकीलों ने दलील दी कि वे पिछले लगभग तीन साल से जेल में बंद है और ट्रायल धीमी गति से चल रही है. मामले में 180 गवाह है, जिनमें से तीन चश्मदीद गवाह है. अभी तक केवल एक गवाह ने आंशिक गवाही दी है. बाकी गवाही अभी लंबित है.
अदालत ने कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए गवाहों की सुरक्षा और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. लिहाजा जमानत प्रदान की जाए. पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि मामला बेहद गंभीर है और चश्मदीद गवाहों की गवाही पूरी होने तक जमानत पर विचार नहीं किया जा सकता.
प्रभदीप सिंह, जगतार सिंह, मनप्रीत सिंह, नसीब दीन, राजिंदर, पवन कुमार बिश्नोई और सराज सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए विभिन्न आधारों पर नियमित जमानत देने की मांग की थी. हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि जब तक सभी चश्मदीद गवाहों की गवाही पूरी नहीं हो जाती, तब तक नियमित जमानत याचिकाओं पर विचार नहीं किया जा सकता. यह मामला बेहद गंभीर और संवेदनशील है. आरोपियों के बाहर आने पर चश्मदीद असुरक्षित महसूस करेंगे. जिसकी अनुमति नहीं दी जा सकती हैं.
ये भी पढ़ें: पटियाला हाउस कोर्ट ने दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…