लीगल

दहेज मामलों में सख्ती: मायके में आत्महत्या को भी माना जा सकता है दहेज हत्या- दिल्ली हाईकोर्ट

दहेज हत्या से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि महिला ने जहां आत्महत्या की है, वह मायका है या ससुराल. एक उत्पीड़ित महिला जहां पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर होती है, उस स्थान का कोई महत्व नहीं होता है. प्रावधान के तहत विवाह व उसकी निरंतरता को ध्यान में रखना होगा, न कि उस स्थान को जहां महिला आत्महत्या करने से पहले चली जाती है.

जस्टिस गिरीश कथपालिया ने यह टिप्पणी करते हुए दहेज गत्या में मामले में एक व्यक्ति की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज करते हुए उसे, रिहा करने से इनकार कर दिया है. उस आरोपी के खिलाफ पत्नी की आत्महत्या के बाद ससुरालवालों की शिकायत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था.

आरोपी ने कहा था कि उसकी पत्नी ने मायके में आत्महत्या की हैं. इसलिए उसके खिलाफ आरोप नहीं बनता है. उसे जमानत पर रिहा कर दिया जाए. जस्टिस के उसकी इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि महिला ने भले ही अपने मायके में आत्महत्या की है, लेकिन वह इस बात से सहमत नही है कि यह मामला दहेज हत्या का नहीं है.

पुलिस के अनुसार दोनों की 22 फरवरी 2023 को शादी हुई थी. तभी से महिला ने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया. महिला कुछ दिनों के बाद अपने मायके लौट आई थी और फोन के जरिए अपने पति के संपर्क में थी. उसके बाद महिला के 26 अप्रैल 2023 को आत्महत्या कर ली थी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने मकोका आरोपी को 8 साल बाद दी जमानत, त्वरित सुनवाई को बताया मौलिक अधिकार

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

6 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

6 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

7 hours ago