Bharat Express DD Free Dish

Dowry Death

बिहार के नवादा में 23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल वाले कथित तौर पर शव को गुपचुप अंतिम संस्कार के लिए ले गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर पति, सास समेत अन्य आरोपियों पर FIR दर्ज की.

सुप्रीम कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न और महिला के साथ क्रूरता के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि शादी के बाद बेटियों और उनके मायके वालों का अपमान करना एक गंभीर सामाजिक समस्या बन चुकी है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

बिहार के नवादा में दहेज लोभियों ने 30 वर्षीय खुशबू कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका ने मौत से कुछ घंटे पहले अपने भाई को फोन कर जान बचाने की गुहार लगाई थी. पुलिस ने पति और सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने दहेज हत्या के आरोपी को जमानत देने वाले पटना हाई कोर्ट के आदेश को पलट दिया है. जस्टिस पारदीवाला की बेंच ने कहा कि दहेज की वजह से हजारों महिलाएं बेमौत मारी जा रही हैं, जो मानवाधिकारों का उल्लंघन है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि आत्महत्या का स्थान मायने नहीं रखता, यदि उत्पीड़न विवाह के चलते हुआ है तो मामला दहेज हत्या का बनता है. कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि यह दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला है.

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दहेज हत्या और क्रूरता के मामले में आरोपी और उसके परिवार को बरी कर दिया, क्योंकि अभियोजन पक्ष आरोप साबित नहीं कर सका.