Champat Rai Ram Mandir
सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से जुड़े मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जता दी है. अदालत ने इस नई याचिका को मुख्य/मूल याचिका के साथ संलग्न (Tag) कर दिया है.
यह याचिका ‘हिंदू महासभा’ नामक संगठन की ओर से दायर की गई है. इस मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ कर रही है.
याचिका में आरोप लगाया गया है कि चंपत राय भी फंड के कथित दुरुपयोग और मंदिर के आसपास की जमीनों की गैर-कानूनी खरीद-फरोख्त में शामिल रहे हैं. याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों को यह निर्देश देने की मांग की है कि ट्रस्टी या उनके सहयोगियों के कब्जे में मौजूद सभी चल और अचल संपत्तियों को जब्त किया जाए.
याचिका में मौजूदा ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ को पूरी तरह से भंग कर इसके पुनर्गठन की मांग की गई है. याचिकाकर्ता का तर्क है कि चंदा घोटाले के आरोप सामने आने के बाद ट्रस्ट में केवल नेतृत्व और प्रशासनिक स्तर पर ही कुछ आंशिक बदलाव किए गए थे, जो कि न्यायसंगत और पर्याप्त नहीं हैं.
एसआईटी (SIT) का गठन: इससे पहले इस मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जा चुका है. एसआईटी की कमान लखनऊ रेंज की आईजी किरण एस. को सौंपी गई है, जबकि इसके अन्य सदस्यों में पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सोमेन वर्मा और अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गौरव ग्रोवर शामिल हैं. कोर्ट ने एसआईटी में एक फॉरेंसिक ऑडिटर को भी शामिल करने का निर्देश दिया था.
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील देवदत्त कामत ने दलील दी थी कि देश के आम नागरिकों ने 500 या 1000 रुपये जैसे छोटे दान दिए हैं, लेकिन आखिरकार वह पैसा पूरी तरह ट्रस्ट तक नहीं पहुंचा है. उन्होंने मांग की कि ट्रस्ट को मिलने वाले हर एक चंदे को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाना चाहिए ताकि दानकर्ताओं को पारदर्शी जानकारी मिल सके.
ये भी पढ़ें: 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक
निर्मोही अखाड़े, वकील अजय कुमार राय, दिनेश कुमार यादव, हिंदू धर्म परिषद और आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह द्वारा भी इस मामले में याचिकाएं दायर की गई हैं, जिसमें वित्तीय लेन-देन के फॉरेंसिक ऑडिट और ट्रस्ट को सार्वजनिक ट्रस्ट घोषित करने की मांग की गई है.
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि एसआईटी को अपनी जांच पूरी करने और रिपोर्ट देने दी जाए. सीजेआई ने यह भी भरोसा दिलाया था कि मामले में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और गुणवत्तापूर्ण जांच की जा रही है.
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…
OTT Releases October 2: 2 अक्टूबर को Netflix, JioHotstar और ZEE5 समेत OTT प्लेटफॉर्म्स पर…
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…
Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…
सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…
Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…