लीगल

बिना वारंट तलाशी पर अनिवार्य है “रिकॉर्डेड रीजन टू बिलीव”, मनमानी कार्रवाई अस्वीकार्य- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि वारंट या लिखित कारणों के बिना गिरफ्तारी अवैध है. जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने ने कहा कि तलाशी केवल संदेह या मनमानी संतुष्टि के आधार पर नहीं कि जा सकती है. बल्कि इसके लिए ठोस जानकारी तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर विवेकपूर्ण निर्णय जरूरी है. कोर्ट ने लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 से जुड़े एक मामले में सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया है.

कोर्ट ने कहा कि तलाशी और जब्ती से जुड़ी प्रक्रिया यदि कानूनी प्रावधानों का पालन किए बिना की जाए, तो पूरी कार्यवाही अवैध और अस्थिर होगी. साथ ही कोर्ट ने आईटीसी लिमिटेड के खिलाफ जाती जब्ती और कंपाउंडिंग नोटिस को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने माना कि बिना वारंट और बिना कारण दर्ज किए की गई तलाशी और जब्ती की कार्यवाही शुरू से ही अवैध थी. चूंकि शुरुआती प्रक्रिया ही दोषपूर्ण थी, उसके आधार पर की गई सभी आगे की कार्यवाही भी टिकाऊ नहीं है.

विशेष कानूनों पर भी लागू होंगे सीआरपीसी के प्रावधान

बता दें कि यह विवाद 2 जुलाई 2020 को शुरू हुआ, जब लीगल मेट्रोलॉजी अधिकारी ने बेंगलुरु आईटीसी लिमिटेड के गोदाम का निरीक्षण किया. आईटीसी अपने क्लासमेट ब्रांड के तहत स्टेशनरी का कारोबार करती है. याचिका के मुताबिक अधिकारी ने 7600 पैकेज क्लासमेट एक्सरसाइज बुक्स जब्त कर लिए और आरोप लगाया कि लीगल मेट्रोलॉजी नियम 2011 के नियम 24 (A) का उल्लंघन हुआ है. जो 2009 अधिनियम की धारा 36 (1) के तहत दंडनीय अपराध है.

कोर्ट ने कहा कि विशेष अधिनियमों पर भी सीआरपीसी का प्रावधान लागू होगा. आयकर विभाग, सीमा शुल्क अधिनियम, जीएसटी कानून, एनडीपीएस अधिनियम जैसे विशेष कानूनों में भी तलाशी और जब्ती के लिए सीआरपीसी प्रक्रिया का पालन जरूरी है.

ये भी पढ़े: राजनीतिक दलों पर POSH एक्ट लागू करने के आदेश देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

डॉक्टर नहीं हैवान! 8 साल की बच्ची के साथ की सारी हदें पार… पहले चिमटे से दागा फिर जो हुआ हैरान कर देगा

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…

5 minutes ago

मुख्यमंत्री के शहर में चल रही दबंगई, कुर्सी को लेकर सपा नेताओं में घमासान; संजय निषाद ने अखिलेश को दे डाली चेतावनी

UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…

10 minutes ago

TMC के खास चेहरे पर BJP का दांव, राज्यसभा के लिए 2 सीटों पर घोषित किए नाम

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…

29 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या चल रहा है? CM योगी तक पहुंची शिकायत, आखिर नाराज होकर कहां चले गए महाराज?

Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…

29 minutes ago

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

53 minutes ago