लीगल

Asian Games Dressage Team Controversy: जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई और क्या है पूरा मामला?

Asian Games Dressage Team Controversy: सुप्रीम कोर्ट कोर्ट ने एशियाई खेलों के लिए भारत की ड्रेसेज टीम के भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) की चयन प्रक्रिया विवाद को लेकर दायर याचिका पर एक बार फिर सुनवाई को टाल दिया है. जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की बेंच ने सुनवाई को 13 जुलाई तक के लिए टाल दिया है. इससे पहले जस्टिस केवी विश्वनाथन ने खुद को अलग कर लिया था.

पिछली सुनवाई के दौरान अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने मुस्कुराते हुए कहा था कि “,ओह यह मेरा पसंदीदा खेल है.” यह विवाद ड्रेसेज राइडर्स अनुष अगरवाला और सुदीप्ति हजेला को अंतिम टीम की जगह रिजर्व सूची में रखने से जुड़ा है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने यह कहते हुए चयन प्रक्रिया में दखल देने से इनकार कर दिया था कि 15 जुलाई तक एशियन गेम्स के लिए अंतिम टीम भेजनी है. ऐसे में दोबारा चयन करने से भारत की भागीदारी प्रभावित हो सकती है.

अदालत ने भविष्य में ईएफआई को अपने नियमो का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया था. विवाद इस बात को लेकर था कि चयन नियमों का मतलब कैसे निकाला जाए और क्या अंतिम मेरिट सूची बनाते समय अगरवाला के कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ के स्कोर को गिना जाना चाहिए था. यह विवाद अगरवाला के दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं जर्मनी में सीडीआई हेगन (22-26 अप्रैल) और बेल्जियम में सीडीआई लियर (20-24 मई) में हासिल किए गए स्कोर को कैसे गिना जाए इसपर केंद्रित है. दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि भारतीय घुड़सवारी महासंघ द्वारा अपनाई गई चयन प्रक्रिया निष्पक्ष थी और चयन मानदंडों के अनुरूप थी.

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि वह खेल विशेषज्ञों के फैसलों में तब तक हस्तक्षेप नही करेगा जब तक कि प्रक्रिया तर्कहीन या मनमानी न पाई जाए. कोर्ट ने न्यायिक समीक्षा और खेल चयन के लिए आवश्यक तकनीकी विशेषज्ञता के बीच एक स्पष्ट रेखा निर्धारित किया है. अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि यह उसकी भूमिका नही है कि वह खेल विशेषज्ञों के निर्णय को अपने निर्णय से बदले.

ईएफआई को भविष्य में नियमों के सख्त पालन का निर्देश

इस मामले में ईएफआई को अपनी नीति का सही ढंग से पालन करते पाया गया, जिसने राइडर्स को उनके दो सर्वश्रेष्ठ वैध न्यूनतम पात्रता आवश्यकता स्कोर के आधार पर रैंक किया गया था. इन याचिकाओं में ईएफआई तदर्थ चयन समिति द्वारा 16 जून 2026 को जारी चयन सूची को चुनौती दी गई थी. विवादित सूची में दोनों याचिककर्ताओ को जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल में आरक्षित श्रेणी में रखा गया था.

दरअसल ड्रेसेज एक घुड़सवारी का खेल है, जिसमें सवार और घोड़ा एक अखाड़े में पूर्व निर्धारित सटीक गतिविधियों की एक श्रृंखला का प्रदर्शन करते हैं.

ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से बड़ा झटका; याचिका ली वापस, अब मजिस्ट्रेट के सामने देना होगा वॉइस सैंपल

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

3 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago