लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने बिक्रम सिंह मजीठिया को ड्रग्स मामले में SIT के सामने पेश होने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए विशेष जांच दल (SIT) के सामने पेश होने का निर्देश दिया है. अदालत ने मजीठिया को 17 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे SIT के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है. इसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा है कि अगर जांच दल को आवश्यकता पड़ी, तो मजीठिया को 18 मार्च को भी पेश होना हो सकता है. जस्टिस जे के महेश्वरी और जस्टिस अरविंद कुमार की पीठ ने मजीठिया को SIT जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 24 मार्च 2025 को होगी.

इस मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने अदालत को बताया कि मजीठिया सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं. वहीं मजीठिया की ओर से उनके वकील ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के चलते ये कदम उठाए जा रहे हैं. SIT एंटी-नारकोटिक्स स्पेशल टास्क फोर्स की 2018 की रिपोर्ट के आधार पर इस मामले की जांच कर रही है.

बिक्रम सिंह मजीठिया पर दिसंबर 2021 में ड्रग्स मामले में आरोप लगाए गए थे. जनवरी 2022 में उन्हें जेल भेजा गया था, लेकिन अगस्त 2022 में जमानत मिल गई थी. मजीठिया ने दावा किया कि मामले में किसी प्रकार की कोई रिकवरी नहीं हुई और जेल में पांच महीने बिताने के बावजूद पुलिस अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है.

मजीठिया पर यह आरोप है कि कनाडा में रहने वाले ड्रग्स तस्कर सतप्रीत सत्ता के साथ उनके रिश्ते थे. आरोप है कि सतप्रीत मजीठिया की अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठियों में ठहरा करता था, और मजीठिया ने उसे गाड़ी और गनमैन भी मुहैया कराए थे.

यह भी पढ़िए: पाकिस्तानी एजेंसी के संपर्क में थे यूपी के इन जिलों के युवक, पकड़े गए

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago