लीगल

आवारा कुत्तों के मामले में दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 13 जनवरी को करेगा सुनवाई

आवारा कुत्तों के मामले में दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 13 जनवरी को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अदालत को इस मामले में दखल देना चाहिए. उन्होंने कहा कि एमिकस क्यूरी अच्छे होते है, लेकिन कानून के सलाहकार होते हैं. वे किसी विषय के विशेषज्ञ नही होते हैं. सिंघवी ने अरावली का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले कोर्ट द्वारा गठित समिति में अधिकतर अधिकारी थे, विशेषज्ञ नही थे. इसलिए आदेश को दोबारा वापस लेना पड़ा.

वही मामले की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील महालक्ष्मी पावनी ने कहा कि लोग कुत्ते रखने वाली महिलाओं के लिए अपमानजनक बातें करते हैं. कह रहे हैं कि महिलाएं संतुष्टि के लिए कुत्तों के साथ सोती हैं. वही सुनवाई के दौरान एक अन्य वकील ने कोर्ट को बताया कि सभी कुत्ते आक्रामक नही होते हैं. एम्स में गोल्डी नाम की एक फीमेल डॉग कई सालों से है. इसपर कोर्ट ने कहा कि सड़क पर रहने वाले कुत्तों में कीड़े होते है. अगर ऐसे कुत्ते अस्पताल में होंगे तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है. अस्पतालों में कुत्तों को अच्छा दिखाने या महान साबित करने की कोशिश न करें.

जज और वकीलों के बीच कुत्तों के व्यवहार पर बहस

जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन वी अंजारिया की पीठ सुनवाई कर रही हैं. पिछली सुनवाई में जस्टिस विक्रमनाथ ने कहा था कि कुत्ते इंसानों का डर पहचान लेते हैं, इसलिए काटते है. जिसका समर्थन करने वाले वकील ने इनकार किया था. इसपर जस्टिस विक्रमनाथ ने कहा था कि यह बातें वह अपने निजी अनुभव से कह रहे है. सुनवाई के दौरान अन्य वकील ने कोर्ट को बताया था कि कुत्तों को जहां से पकड़ा गया है, वही छोड़ा जाना चाहिए. उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया था कि बेंगलुरू में कुत्तों की माइक्रो चीपिंग शुरू हो गई है और यह महंगा भी नही है.

सुनवाई के दौरान यह भी कहा गया था पालतू कुत्ते का मालिक होता है, जबकि सड़को पर रहने वाले कुत्तों का मालिक नही होता और ना ही राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. लेकिन राज्य की जिम्मेदारी वैक्सिनेशन देना है. अभी तक सिर्फ 66 AB सेंटर को ही मान्यता मिली है. पूरे देश में 5.2करोड़ कुत्ते है.

ये भी पढ़ें: तुर्कमान गेट इलाके में मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान पत्थरबाजी, पांच गिरफ्तार, कोर्ट ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

20 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

24 minutes ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

55 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

2 hours ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

2 hours ago