सुप्रीम कोर्ट ने केरल एसआईआर मामले (SIR Case) में दायर याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह नोटिस जारी किया है. कोर्ट 26 नवंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.
साथ ही उत्तर प्रदेश एसआईआर (SIR) को लेकर दायर याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. यह याचिका बाराबंकी से सांसद तनुजा पुनिया ने दायर की है. कोर्ट ने कहा कि 26 नवंबर को कोई जल्दबाजी न करें, राजनीतिक दल अभी से आने लगे हैं.
मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा केरल में टकराव हो रहा है. कोर्ट ने कहा कि मामला केरल, उत्तर प्रदेश या अन्य राज्यों से अलग है. केरल सरकार ने खुद सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर की प्रक्रिया को टालने की मांग की है. क्योंकि मैनपावर की भारी कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने तर्क दिया कि एलएसजीआई चुनावों के साथ एसआईआर कराने से एडमिनिस्ट्रेटिव रुकावट पैदा हो जाएगी.
केरल सरकार ने याचिका में कहा है कि लोकल स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सरकार को 1 लाख 76 हजार से ज्यादा सरकारी और क्वासी-गवर्नमेंट कर्मचारियों और 68 हजार सिक्योरिटी स्टाफ चाहिए.
दायर याचिका में आगे कहा गया है कि एसआईआर के तहत 25668 और अधिकारियों की जरूरत है, जिनमें से कई ट्रेंड इलेक्शन स्टाफ के उसी लिमिटेड पुल से लिए गए हैं. केंद्रीय चुनाव आयोग ने 27 अक्टूबर को केरल समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों की शुद्धि का अभ्यास शुरू किया. एसआईआर के खिलाफ दायर याचिका में आईयूएमएल महासचिव पीके कुन्हालिकुट्टी ने कहा कि वैध और मौजूदा मतदाता सूची को दोबारा तैयार करने का यह व्यापक प्रयास अनुचित और मनमाना है.
ये भी पढें: सीजेआई गवई का आज आखिरी दिन, विदाई समारोह में उन्होंने कहा, ‘मैं सभी धर्मों को मानता हूं.’
-भारत एक्सप्रेस
WhatsApp ने Android और iOS यूजर्स के लिए नया मैसेज शेड्यूलिंग फीचर जारी किया है.…
संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…
माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…
प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…
जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…
सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…