लीगल

सीजेआई बी. आर. गवई ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस विपुल पंचोली को दिलाई शपथ

सुप्रीम कोर्ट में आयोजत समारोह में दो जजों के शपथ ग्रहण किया गया। सुप्रीम कोर्ट विस्तार भवन के सभागार में आयोजित शपथग्रहण समारोह में मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने शपथ दिलाई. सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 34 स्वीकृति है. दो पद रिक्त है. बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली शपथ लेने के साथ ही जजों की संख्या 34 हो गई है.

राष्ट्रपति ने दोनों न्यायाधीशों की नियुक्ति की जारी

कॉलेजियम की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति ने दोनों न्यायाधीशों की नियुक्ति की जारी अधिसूचना के मुताबिक राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 124 (3) में प्राप्त शक्तियों के तहत न्यायाधीश आलोक और न्यायाधीश विपुल पंचोली को सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश पद पर नियुक्ति की है. पांच सदस्यीय कॉलेजियम में सीजेआई बी आर गवई, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस जे के महेश्वरी और जस्टिस बीवी नागरत्ना शामिल है.

जस्टिस पंचोली 2031 में बनेंगे सीजेआई

जस्टिस पंचोली अक्टूबर 2031 में सीजेआई बनेंगे और इनका सीजेआई के तौर पर लगभग दो साल का कार्यकाल रहेगा. जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति की सिफारिश पर जस्टिस बीवी नागरत्ना ने असहमति जताते हुए नोट दर्ज किया. जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि जस्टिस पंचोली का 2023 में गुजरात से पटना हाई कोर्ट कोई सामान्य बात नही थी, बल्कि सोच-समझकर और जजों से राय मशविरा के बाद किया गया था.

ये भी पढे़ं: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मंच से PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, जानें क्या था पूरा मामला

जस्टिस नागरत्ना ने तबादले से जुड़े दस्तवेज़ देखने की मांग की

जस्टिस नागरत्ना ने तबादले से जुड़े दस्तवेज़ देखने की मांग की. उन्होंने कहा कि जस्टिस पंचोली की नियुक्ति न सिर्फ न्याय प्रशासन के लिए उल्टा असर डालेगी, बल्कि कॉलेजियम की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़ा करेगी.

कौन है जस्टिस आलोक अराधे?

जस्टिस आलोक अराधे जबलपुर के रहने वाले हैं. आलोक अराधे का जन्म 13 अप्रैल 1964 को हुआ. वर्तमान में वे बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे. वे कर्नाटक हाई कोर्ट के साथ ही जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश भी रह चुके है. मध्यप्रदेश में न्यायाधीश के रूप में उन्होंने 2009 में पदभार ग्रहण किया था, वे यहां 2021 तक स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे. इसके बाद 23 जुलाई 2023 को उन्होंने तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी. उसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने.

कौन है जस्टिस पंचोली?

जबकि जस्टिस पंचोली का जन्म 28 मई 1968 को अहमदाबाद में हुआ था. उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, अहमदाबाद, गुजरात विश्वविद्यालय से विज्ञानस्नातक (इलेक्ट्रॉनिक्स) और सर एल. ए. शाह लॉ कॉलेज, अहमदाबाद, और गुजरात विश्वविद्यालय से वाणिज्यिक समूह में विधि स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. वह सितंबर 1991 में बार में शामिल हुए और गुजरात हाई कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में वकालत की शुरुआत की. उन्हें अक्टूबर 2014 में गुजरात हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद्दोन्नत किया गया और 10 जून 2016 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति की पुष्टि हुई. 24 जुलाई को पटना हाई कोर्ट के जज बने और 21 जुलाई 2025 को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बन गए.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago