Bharat Express DD Free Dish

supreme court judges

मुख्य न्यायाधीश सीजेआई सूर्यकांत ने जैसलमेर में नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी द्वारा आयोजित न्यायिक सम्मेलन में कहा कि तकनीक न्याय वितरण प्रणाली को कुशल, पारदर्शी और सभी नागरिकों के लिए सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों ने शपथ ली. जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस विपुल पंचोली के शामिल होने से सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गई है. राष्ट्रपति ने कॉलेजियम की सिफारिश पर दोनों की नियुक्ति की.

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति हुई है. इनमें कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी अंजारिया गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और बॉम्बे हाई कोर्ट के जज जस्टिस एएस चंदुरकर शामिल हैं.

Delhi: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले हफ्ते तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस वेंकटनारायण भट्टी की नियुक्ति की सिफारिश की थी.

नये कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्विटर पर दो नए नियुक्ति की घोषणा की थी.

भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के दो नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने इनकी नियुक्ति की सिफारिश की थी. जिसे राष्ट्रपति ने 4 फरवरी को इन नामों पर मुहर लगाई थी.